यूपी में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें,इस जिले में सबसे सस्ता है तेल, देखें अपने शहर का रेट
Last Updated:
UP Petrol Diesel Price: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत अब स्थिर हो गई है. बीते 10 की बात की जाए तो प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि डीजल के दाम भी लगभग 6 से 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े है. ऐसे में हम आपको अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम के बारे में बताएंगे. तो जानें आज आपके शहर में तेल के दाम में कितना इजाफा हुआ.
यूपी में पेट्रोल-डीजल की आज की नई कीमत
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पीछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. राज्य के कई शहरों में पेट्रोल करीब 101.8 से 103 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है, बीते दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल और हाल की बढ़ोतरी के बाद फिलहाल दाम स्थिर नजर आ रहे है.
जिस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़े है उसका असर आम आदमी की जेब पर भी सीधा पड़ा है. रोज दफ्तर आने-जाने वाले, बाइक या कार इस्तेमाल करने वाले लोगों का मासिक बजट पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने से फिलहाल थोड़ी राहत जरूर दिख रही है. लेकिन महंगे ईंधन का असर केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता.
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
- जिला पेट्रोल डीजल
वाराणसी- 102.23 95.72
कानपुर- 102.23 96.45
मऊ- 102.39 95.85
लखीमपुर- 102.51 95.60
महराजगंज- 102.51 95.95
मेरठ- 101.76 95.24
अयोध्या- 102.29 95.78
मुरादाबाद- 102.38 95.83
गोंडा- 101.91 95.42
रामपुर- 102.53 95.97
गाजियाबाद- 102.10 95.60
ग्रेटर-नोएडा- 101.92 95.54
चंदौली- 101.8 96.4
शाहजहांपुर- 102.34 95.51
बलिया- 103.34 96.69
परिवहन लागत बढ़ने से सब्जियों, राशन, दूध और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ता है. ऐसे में ईंधन कीमतों में छोटी बढ़ोतरी भी आम परिवार के खर्च का गणित बिगाड़ देती है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें