यूपी में फिर मानसून होगा एक्टिव, 9 जिलों में आएगा तूफान और बरसेंगे बदरा, जान लें IMD अलर्ट
Last Updated:
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश का मानसून थोड़ी देर के लिए ब्रेक पर है. कल से यह फिर एक्टिव हो जाएगा. मगर, आज 9 जिलों में बारिश हो सकती है. कहीं आपका शहर भी तो शामिल नहीं. जान लें आईएमडी का पूरा अलर्ट.
11 जुलाई को वाराणसी में भारी बारिश के बीच लोग पानी से भरी सड़क से गुज़रते हुए. (एएनआई तस्वीर)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम की रफ्तार धीमी पड़ गई है. कई जिलों में पूरे दिन बादलों की आवाजाही रहती है. मगर बदरा नहीं बरसते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज से वाराणसी तक 9 जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है. यहां के लिए गरज-चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, 5 जुलाई तक बारिश में कमी रहेगी. आइए जानते हैं आपके शहर का हाल.
आज यहां मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है. यूपी के सीतापुर में नदियों का पानी गांवों में घुस गया है. एक गांव में कच्ची रोड के ऊपर पानी बह रहा है. ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी जैसे कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
यहां के लिए बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संतरवीदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यानी कि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और बारिश होने की आशंका जताई गई है.
कल फिर से होगा मानसून सक्रिय
आज धूप पड़ने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है. दिन के तापमान में 3°C तक बढ़ोतरी संभव है. अच्छी बात यह है कि 26-27 जुलाई से फिर मानसून सक्रिय होगा. कई जिलों में दोबारा अच्छी बारिश के आसार है. इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें