यूपी में बारिश-बवंडर, लखनऊ, आगरा, अयोध्या सहित 40 जिलों में IMD अलर्ट

0
यूपी में बारिश-बवंडर, लखनऊ, आगरा, अयोध्या सहित 40 जिलों में IMD अलर्ट


Last Updated:

UP Weather Today: भारतीय मौसम विभाग यानी कि आईएमडी ने आज के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बाराबंकी सहित 40 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

Zoom

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 4 मई से लेकर अब तक अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ तेज आंधी भी चली है. आलम यह है कि मौसम में बदलाव होने के कारण मई के महीने में लोगों को ठंडक की एहसास हो रही है. लोगों ने अपने घरों में रखे कूलर-एसी को बंद कर रखा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *