यूपी में 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा पारा, इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

0
यूपी में 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा पारा, इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसम ने यूटर्न लिया है.प्रदेश के अलग अलग जिलों में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी थोड़ी कमी आई है.भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरेगा. यह दौर अभी जून के तीसरे सप्ताह तक बना रहेगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जून को यूपी के 45 से ज्यादा शहरों में आंधी बारिश की संभावना है.इन जिलों में लखनऊ,कानपुर,रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशम्बी, झांसी, आगरा,मथुरा,नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, बरेली, रामपूर, बदांयू, संभल, इटावा, हाथरथ, और मुजफ्फरनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर,बस्ती,महराजगंज,सिद्धार्थनगर,आजमगढ़ और अयोध्या में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

20 जून के बाद अच्छी बारिश के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश के अनुकूल मौसम बन रहा है. हालांकि अच्छी बारिश की संभावना पूरे यूपी में 20 जून से होने के आसार नजर आ रहे हैं. इसी समय से यूपी में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री होगी. फिर करीब एक हफ्ते तक बारिश का दौर चल सकता है.

15 से ज्यादा जिलों में बारिश
यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को 15 से ज्यादा जिला में बारिश हुई.इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी चली.बताते चलें कि रविवार को लखनऊ,प्रयागराज,गाजीपुर, शाहजहांपुर,मुरादाबाद,जौनपुर, गोरखपुर,बरेली,इटावा और बांदा में बारिश हुई.

वाराणसी में आसमान से बरसी आग फिर राहत
रविवार को यूपी के कई जिलों में बारिश हुई.लेकिन सुबह से दोपहर तक आसमान से बरसती आग के कारण लोग बेहाल रहें.मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.वहीं प्रयागराज,सुल्तानपुर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.हालांकि अन्य जिलों में भी तापमान में कमी आई.

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
लखनऊ 39.9 26.2 120
आगरा 38.4  29.2   82
कानपुर 42.1  30.0  87
मेरठ 34.6 28.3 105
वाराणसी 43.2 31.2 66



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *