यूपी वालों जमकर चलाओ एसी-कूलर, बाद में रिचार्ज होगा स्मार्ट मीटर

0
यूपी वालों जमकर चलाओ एसी-कूलर, बाद में रिचार्ज होगा स्मार्ट मीटर


UP Smart Prepaid Meter: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड की तरह नहीं बल्कि पोस्टपेड की तरह काम करेगा. बिजली  उपभोक्ताओं को पहले की तरह महीने का बिल मिलेगा. बिलिंग साइकिल और ड्यू डेट वही रहेगी. हर महीने 10 तारीख तक बिल मिलेगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. 30 अप्रैल तक का बकाया बिल 10 किश्तों में जमा करने की सुविधा दी गई. शिकायत के लिए 1912 पोर्टल और मई-जून में विशेष कैंप लगाकर समाधान किया जाएगा. सीएम योगी के इस निर्देश के बाद 75 लाख स्मार्ट मीटर धारकों को बड़ी राहत मिली है. वहीं इसको लेकर सूबे के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव:’ निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे. विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है.’ इसके अलावा मंत्री एके शर्मा ने एक-एक प्वाइंट में समझाया है कि कैसे अब यह प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेगा.

1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा.

2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है.

3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा.

4. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें.

5. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें.

6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी.

7. साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय.

8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है.

9. फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है.

10. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *