यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से, बढ़ाई गई सुरक्षा, RAF और PAC की कंपनी तैनात
Last Updated:
UP Assembly Monsoon Session Live: उत्तर प्रदेश मानसून सत्र 2026 सोमवार से होने वाला है. ये सत्र 4 दिनों तक चलेगा. इस सेशन में सभी भाजपा विधायकों प्रजेंट रहने को कहा गया है. इस सत्र की तैयारी के लिए बीते रविवार …और पढ़ें
यूपी विधानसभा में मानसून सत्र आज से शुरू.
यूपी विधानसभा मानसून सत्र लाइवः उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. यह मानसून सत्र चार दिनों तक चलेगा. बीते रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी. मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि यह सत्र बहुत अहम होगा. क्योंकि पहली बार पूरा ‘वंदे मातरम’ गीत गाया जाएगा. भारत सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया है. यह सदन का पहला सत्र होगा जिसमें पूरा ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा. लोकतंत्र में सहमति और असहमति स्वाभाविक है. चर्चा और बहस से यह मजबूत होता हैय मुझे उम्मीद है कि सभी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखेंगे. किसी भी तरह की अभद्रता या अनुचित व्यवहार से बचना चाहिए, जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
UP Assembly Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायक करेंगे प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश विधान मंडल सत्र आज से शुरू हो रहा है. सपा विधायक सुबह 10 बजे से चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना देंगे. सपा विधायक अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. आज विधानसभा में विधायकों और पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा.
UP Assembly Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. सुरक्षा के लिहाज से विधानसभा और आसपास पुलिस, एलआईयू की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन लागू. 3 एडीसीपी, 11 एसीपी , आरआरएफ और पीएसी की छह कंपनियां, एटीएस के स्पेशल कमांडो की तीन टीमें ,18 डीएफएमडी, दो बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड,एक एंटी माईन टीम, चार एंटी सबोटाज चेक टीम तैनात. ट्रैफिक ड्यूटी में 13 इंस्पेक्टर, 61 सब इंस्पेक्टर, 191 कांस्टेबल – हेड कांस्टेबल, 67 होमगार्ड तैनात. कुल 30 इंस्पेक्टर, 268 सब इंस्पेक्टर, 617 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 67 होमगार्ड सुरक्षा और ट्रैफिक ड्यूटी में विधानसभा और आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू. विधानसभा और आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी. सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया गया. विधानसभा के आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए चार क्यूआरटी टीम भी तैनात. विधानसभा और 5 किलोमीटर की परिधि में हाई अलर्ट जारी. 163 बीएनएसएस के तहत राजधानी लखनऊ में निषेधाज्ञा लागू.
UP Assembly Live: यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने विधायकों से की अपील
उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सोमवार से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन के लिए सकारात्मक सहयोग दें. विधानसभा भवन में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाना ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों के समय और ऊर्जा का इस्तेमाल ऐसे माहौल को बनाने में किया जाना चाहिए जो सार्थक बहस और चर्चा के माध्यम से राज्य के विकास में सहायक हो. विधानसभा को लोकतांत्रिक चर्चा का सर्वोच्च मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी रुकावट के कार्यवाही चलने से हर सदस्य सदन के समक्ष अपनी बात रख सकेगा. उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और विधानसभा के नियमों के अनुरूप संयम, शिष्टाचार और गरिमा बनाए रखें ताकि चर्चा सार्थक और व्यवस्थित बनी रहे.
UP Assembly Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा
सोमवार से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले राज्य की राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में 1,500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी, ATS टीमें और कई सर्विलांस यूनिट्स तैनात की हैं. विधान भवन के चारों ओर पाँच किलोमीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जहां सत्र के दौरान चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी. राजनीतिक दलों, किसान समूहों और अन्य संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन की आशंकाओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. पुलिस ने तय सुरक्षा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में ATS कर्मियों, इंटेलिजेंस यूनिट्स और स्थानीय पुलिस टीमों को शामिल किया गया है. इसमें विधान भवन, लोक भवन, राज भवन, मुख्यमंत्री आवास और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही, व्यापक जाँच, तोड़-फोड़ विरोधी तलाशी अभियान और निगरानी के उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं.