यूपी सपा सरकार बनी तो आजम खान बनेंगे गृहमंत्री: शिवपाल यादव

0
यूपी सपा सरकार बनी तो आजम खान बनेंगे गृहमंत्री: शिवपाल यादव


Last Updated:

Shivpal Singh Yadav meets Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर जेल पहुंचे. यहां उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. जेल में आजम खान की हालत देखकर वह बेहद नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो वह आजम खान को गृहमंत्री बनवाएंगे. शिवपाल यादव ने आजम खान की पत्नी और बड़े बेटे से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय का भी जायजा लिया.

Top Deals Inside

यूपी सपा सरकार बनी तो आजम खान बनेंगे गृहमंत्री: शिवपाल यादवZoom

शिवपाल सिंह यादव ने जेल में आजम खान से की मुलाकात.

रामपुर: ‘इतने बड़े नेता को जमीन पर लिटाया जा रहा है। दवाइयों का कोई इंतजाम नहीं। यहां तक कि कपड़े से लेकर के अन्य जो भी सुविधाएं जेल में मिलती हैं विधायकों को, वो भी मुहैया नहीं है. इतने सीनियर लोगों के साथ ऐसा बर्ताव. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जो सरकार है वह अंधी, बहरी और बेईमान भी है’. ये बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कही. बुधवार को वह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने जेल पहुंचे थे. वहां उनकी हालत देखकर शिवपाल यादव बेहद नाराज दिखे. राज्य के पूर्व मंत्री और रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान की जेल में बुरी हालत देखकर शिवपाल यादव ने बीजेपी और उसकी योगी आदित्यनाथ की सरकार पर खूब बरसे.

सपा सरकार बनते ही आजम खान को बनाएंगे गृहमंत्री

आजम खान से मुलाकात के बाद जेल से बाहर आते ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा- ‘अबकी बार भाजपा को हराना है, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है. अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है.’ शिवपाल यादव ये बातें कह ही रहे थे कि तभी वहां मौजूद आजम खान के समर्थकों ने कहा कि सरकार बनते ही आजम खान को रक्षामंत्री बनाना है. इसपर शिवपाल यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले आजम खान को गृहमंत्री बनाना है.

शिवपाल यादव का यह बयान आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है. चर्चा शुरू हो गई है कि शिवपाल यादव ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने की बात कहकर राज्य की जनता को क्या मैसेज देने की कोशिश की है. समाजवादी पार्टी पर पहले से ही केवल यादव और मुस्लिमों की राजनीति करने के आरोप लगते रहे हैं. शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खान के खिलाफ जितने भी मुकदमे हैं वो सभी वापस ले लिए जाएंगे.

हालांकि पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस नैरेटिव को बदलने के प्रयास में जुटे हैं. इस बार तो उन्होंने ब्राह्मण सम्मेलन तक किया है. साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहला उम्मीदवार अयोध्या से पवन पांडेय को घोषित किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने काफी कम संख्या में यादव और मुस्लिमों को टिकट बांटे थे. यादवों में तो उन्होंने परिवार के बाहर किसी को टिकट नहीं दिया था, जिसका उन्हें फायदा भी हुआ था. समाजवादी पार्टी इतिहास में सबसे ज्यादा 37 लोकसभा सीटें जीतने में सफल हुई थी.

आजम खान की पत्नी और बेटे से भी मिले शिवपाल

इससे पहले शिवपाल यादव ने आजम खान की पत्नी तज़ीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम खान से भी मुलाकात की. सपा के वरिष्ठ नेता ने आजम के घर करीब 50 मिनट समय बिताया. मुलाकात के तुरंत शिवपाल तुरंत जौहर विश्वविद्यालय भी पहुंचे. उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट के साथ बैठक की और निगम की ओर से विश्वविद्यालय को गिराए जाने के भेजे गए नोटिस के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की. माना जा रहा है कि शिवपाल यादव ने भरोसा दिया है कि जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए जो कुछ संभव होगा वह प्रयास किया जाएगा.

About the Author

authorimg

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *