यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

0
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड


UP Home Guard Result 2026 : यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड के 41424 रिक्त पदों पर बहाली होगी. यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आसान प्रक्रिया को अपना कर अपने नतीजे देख सकते हैं.

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, होमगार्ड के 41,424 पदों के सापेक्ष 1,07,221 (लगभग 2.6 गुना) अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए पास किया गया है. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मापदंड परीक्षण की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.

कैसे चेक करें होमगार्ड भर्ती परीक्षा रिजल्ट?

सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

होमपेज खुलते ही आपको यूपी पुलिस होमगार्ड रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

अपने रिजल्ट पीडीएफ के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

19 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा 

यूपी होमगार्ड के 41000 से अधिक रिक्त पदों के लिए 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी के साथ परीक्षा का आयोजन कराया था. इस परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल को किया गया था. इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की 7 मई को जारी हुई थी.

लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या?

जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब अगले चरणों से गुजरना होगा. इसके बाद ही फाइनल सेलेक्शन माना जाएगा. अगले चरण इस प्रकार हैं-

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन- लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन होगा. यह काम यूपी के सभी 75 जिलों में किया जाएगा.

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)- इसमें पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. जबकि महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा.

मेडिकल टेस्ट- सबसे आखिर में पूरी तरह फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों का ही फाइनल सिलेक्शन होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *