राज बब्बर से लेकर रामनाथ कोविंद तक, आगरा कॉलेज से पढ़कर निकली हैं कई हस्तियां

0
राज बब्बर से लेकर रामनाथ कोविंद तक, आगरा कॉलेज से पढ़कर निकली हैं कई हस्तियां


Last Updated:

आगरा कॉलेज उत्तर भारत के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जिसकी स्थापना 1823 में हुई थी. इस ऐतिहासिक कॉलेज ने भारत के दो राष्ट्रपतियों, एक पूर्व प्रधानमंत्री और कई प्रसिद्ध हस्तियों को शिक्षा दी है. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक का साक्षी रहा यह संस्थान आज भी अपनी समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक महत्व और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है.

आगरा का प्राचीन कॉलेज जिसे आगरा कॉलेज कहा जाता है. आज इससे जुड़े कई किस्से हम आपको बताने जा रहे है. इस प्राचीन कॉलेज ने कई अभिनेता और राजनेताओं को शिक्षा दी है. इसे उत्तरी भारत का सबसे प्राचीन कॉलेज माना जाता है. कोलकाता के प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के बाद, आगरा कॉलेज उत्तरी भारत का सबसे पुराना उच्च शिक्षण संस्थान है. इसकी स्थापना आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव रखने के लिए ब्रिटिश काल में हुई थी. तब से आज तक इस कॉलेज में कई बदलाव हुए हैं….

आगरा कॉलेज के स्थापना महान संस्कृत विद्वान पंडित गंगाधर शास्त्री ने की थी. इस कॉलेज की स्थापना सन 1823 आजादी से पहले हुई थी. शुरुआत में यह एक सरकारी स्कूल/कॉलेज के रूप में हुआ करता था. इतिहासकार बताते है कि इस कॉलेज ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के उदय को अपनी आँखों से देखा है. स्वतंत्रता आंदोलन के समय, कॉलेज के छात्रों ने बाल गंगाधर तिलक की ट्रेन को आगरा कैंट स्टेशन पर रोक लिया था. इसके बाद कॉलेज के प्रांगण में एक विशाल मंच सजाया गया जहाँ तिलक ने छात्रों को संबोधित किया था….

आगरा कॉलेज का इतिहास एतेहासिक है. इतिहासकारों की अनुसार आगरा कॉलेज का कानून संकाय भारत के सबसे पुराने और सर्वश्रेष्ठ लॉ संकायों में से एक है, जिसकी ख्याति के कारण यहाँ पेशावर, कराची और मद्रास तक के छात्र पढ़ने आते थे. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी दौर में आगरा के इस कॉलेज का क्या नाम रहा होगा. इसकी ख्याति काफी दूर दूर तक फैली हुई थी….

Add News18 as
Preferred Source on Google

आगरा कॉलेज सन 1927 में डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से अटैच हुआ था. इतिहासकार बताते है कि मूल रूप से यह सन 1887 से वर्ष1926 तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ था. सन 1927 में ज़ब आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, तब आगरा कॉलेज सहित केवल 14 कॉलेज ही इसके अंडर आते थे. इस विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था. जो इसकी ख्याति को आज भी दर्शाता है….

आगरा कॉलेज ने कई ऐसे लोगों को शिक्षा दी है जो आगे चलकर अपने अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर चुके है. उन्ही में से एक नाम है मशहूर अभिनेता और नेता राजब्बर का. एक्टर राजब्बर ने इसी प्राचीन आगरा कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इस कॉलेज से स्नातक यानि की ग्रेजुएशन की पढ़ाई पुरी की थी. इतिहासकार बताते है कि सन 1970 में अभिनेता राजब्बर ने यहाँ दाखिला लिया था. कॉलेज के दिनों में ही उनकी रूचि रंगमंच की ओर हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला ले लिया और 1975 में वहां से पास भी हुए….

आगरा कॉलेज ने देश को कई बड़े नेता दिए है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आगरा कॉलेज से ही शिक्षा प्राप्त की थी. इतिहासकार बताते हैं कि उन्होंने इसी कॉलेज से अपनी बीएससी (B.Sc.) और वकालत (LLB) की पढ़ाई पूरी की थी. किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह शुरू से ही शिक्षा के प्रति बेहद सजग और ईमानदार थे. वह ऐसे छात्र थे जो बेहद शिद्द्त से अपने सभी कार्यों को पुरा करते थे. आगरा कॉलेज के प्रोफेसर बताते है कि उन्हें गर्व है कि वह ऐसे कॉलेज से जुड़े हुए है जहाँ से कई महान हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है…

आगरा कॉलेज ने देश को दो दो राष्ट्रपति दिए हैं. इतिहासकार बताते हैं कि आगरा के लिए यह गर्व की बात है कि इस प्राचीन कॉलेज से भारत के दो दो पूर्व प्रेसिडेंट ने एजुकेशन ली है. उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगरा कॉलेज और आगरा विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगरा कॉलेज से ही कानून (विधि स्नातक – LLB) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने चले गए. इस तरह आगरा कॉलेज का इतिहास बेहद एतेहासिक है….

आगरा कॉलेज के प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि आगरा कॉलेज का इतिहास बेहद प्राचीन है. ब्रिटिश काल में इसकी शुरुआत हुई थी. इसके बाद कई ऐसे महान व्यक्तियों ने यहाँ से शिक्षा प्राप्त की है जिन्होंने बाद में आगे चलकर देश का नाम रोशन किया है. प्रोफेसर ने कहा की यह गर्व की बात है कि वह इस कॉलेज का हिस्सा है और यहाँ पढ़ने वाला हर एक स्टूडेंट्स भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है. उन्होंने कहा कि समय समय पर आगरा कॉलेज में कई बदलाव हुए है वर्तमान में यह कॉलेज अपने आधुनिक शिक्षा के लिए मशहूर है….

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *