रामपुर में कांस्टेबल ने युद्ध में हिस्सा लेने की जताई इच्छा….अचनाक हुआ ट्रांसफर, ये बताया कारण

0
रामपुर में कांस्टेबल ने युद्ध में हिस्सा लेने की जताई इच्छा….अचनाक हुआ ट्रांसफर, ये बताया कारण


Last Updated:

Rampur News: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है. इसी बीच रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी अलग है. दरअसल एक कांस्टेबल ने एसपी को पत्र लिखकर इच्छा जताई, कि वह बॉर्डर पर सेवा के लिए जाना चाह…और पढ़ें

X

हेड कांस्टेबल ने मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाज़त

हाइलाइट्स

  • चमन सिंह ने बॉर्डर पर सेवा की इच्छा जताई
  • चमन सिंह का रामपुर से खीरी ट्रांसफर हुआ
  • एसपी ने बताया, युद्ध में जाने का तय तरीका होता है

रामपुर:- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह का एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया. चमन सिंह ने अपनी देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए एसपी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेने की इच्छा जताई. उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें बॉर्डर पर तैनात किया जाए ताकि वे देश की रक्षा कर सकें. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वे SLR, इंसास और AK-47 जैसे हथियारों को चलाने में पूरी तरह से निपुण हैं और देश के लिए बलिदान देने को सदैव तैयार हैं. हालांकि, उनकी इस अपील पर जो जवाब मिला, वह कुछ अलग था.

पुलिस मुख्यालय लखनऊ से आया आदेश
आपको बता दें, पुलिस मुख्यालय लखनऊ से आदेश आया कि चमन सिंह का तबादला रामपुर से खीरी कर दिया गया है और यह ट्रांसफर जनहित में किया गया बताया गया है. हालांकि ट्रांसफर से चमन सिंह के हौसले कम नहीं हुए, उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा मैं जहां भी रहूं देश की सेवा करता रहूंगा और जरूरत पड़ी तो अपनी जान भी न्योछावर कर दूंगा.

एसपी ने क्या कहा
वहीं इस मामले में रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया, कि आर्मी में भर्ती का एक तय तरीका होता है. कोई भी सिर्फ इच्छा जताकर युद्ध में नहीं जा सकता. चमन सिंह का ट्रांसफर पहले से प्रक्रिया में था और आदेश अब आया है. चमन सिंह थाना रजबपुर जिला अमरोहा के रहने वाले हैं. वह 2011 बैच के पुलिसकर्मी हैं और उनकी पहली पोस्टिंग सीतापुर में हुई थी. उनके पिता किसान हैं. चाचा आर्मी से रिटायर्ड मेजर सूबेदार हैं और बड़े भाई सीआरपीएफ में टैंक ड्राइवर हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी है

बता दें, कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी. इसके जवाब में 6/7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की इसमें, कई आतंकियों के मारे जाने का दावा है. इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई को ड्रोन से हमला करने की कोशिश की जिसे सेना ने नाकाम कर दिया.

homeuttar-pradesh

कांस्टेबल ने युद्ध में हिस्सा लेने की जताई इच्छा, अचनाक हुआ ट्रांसफर!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *