राम मंदिर दानपात्र विवाद! SIT गठित होने के बाद भी नहीं मानी सपा, अब रख दी ये बड़ी मांग

0
राम मंदिर दानपात्र विवाद! SIT गठित होने के बाद भी नहीं मानी सपा, अब रख दी ये बड़ी मांग


Last Updated:

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दान राशि की कथित हेराफेरी के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है. इस मामले की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा SIT का गठन किए जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी संतुष्ट नहीं है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सीधे तौर पर कहा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सिर्फ एसआईटी काफी नहीं है, बल्कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक बड़ी और व्यापक अधिकारों वाली कमेटी से कराई जानी चाहिए.

Zoom

राम मंदिर दानपात्र विवाद मामले में SIT गठित होने के बाद भी नहीं मानी सपा, सरकार के सामने रखी नई मांग

अयोध्या: राम मंदिर के दानपात्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है. इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए यूपी सरकार ने शनिवार को एक विशेष जांच दल यानी SIT का गठन कर दिया है. सरकार के इस कदम का अयोध्या के साधु-संतों और स्थानीय समाज ने स्वागत किया है, लेकिन विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सरकार की इस जांच से बिल्कुल भी संतुष्ट नजर नहीं आ रही है. अखिलेश यादव की पार्टी ने अब इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एक बड़ी मांग सामने रख दी है.

SIT नहीं, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मांग उठाई है कि इस कथित घोटाले की सच्चाई को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक उच्च स्तरीय और व्यापक अधिकारों वाली विशेष समिति का गठन किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि चूंकि इस मामले में अभी तक राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सरकार की तरफ से कोई भी स्पष्ट या संतोषजनक जवाब सामने नहीं आया है, इसलिए एक बड़ी और स्वतंत्र जांच टीम का होना बेहद जरूरी है.

‘परत-दर-परत खुलकर सामने आना चाहिए सच’
सपा का मानना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर खुद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जो सवाल उठाए हैं, उनकी तह तक जाना बेहद जरूरी है. सांसद अवधेश प्रसाद ने जोर देते हुए कहा कि जब तक इस पूरे मामले की परत-दर-परत बारीकी से जांच नहीं होगी, तब तक दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाए गए दान में किसी भी तरह की गड़बड़ी की बात सीधे तौर पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, इसलिए सच को हर हाल में देश के सामने लाया जाना चाहिए.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *