राम मंदिर दान चोरी की अब जांच करें ये दो IPS अफसर, योगी सरकार ने भेजा सुप्रीम कोर्ट को नाम

0
राम मंदिर दान चोरी की अब जांच करें ये दो IPS अफसर, योगी सरकार ने भेजा सुप्रीम कोर्ट को नाम


Last Updated:

Ram Mandir Donation Chori Case: राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले से संबंधित एसआईटी में लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस के अलावा डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और एसएसपी अयोध्या गौरव ग्रोवर के नाम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट नई एसआईटी का गठन करेगा. आपको बता दें कि पहले इस एसआईटी में लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार शामिल थे.

Zoom

डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और एसएसपी अयोध्या गौरव ग्रोवर करेंगे राम मंदिर दान चोरी की जांच

अयोध्याः राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था. आस्था से जुड़े इस चोरी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. शुरुआती जांच में दान की गिनती और प्रबंधन में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया. इसके बाद से ही कार्रवाई, गिरफ्तारियां और प्रशासनिक बदलावों का सिलसिला लगातार जारी है. अब राम मंदिर दान चोरी की जांच दो नए आईपीएस अफसर करेंग. जिनका नाम योगी सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को भेजेगी.

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले से संबंधित एसआईटी में लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस के अलावा डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और एसएसपी अयोध्या गौरव ग्रोवर के नाम सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट नई एसआईटी का गठन करेगा. आपको बता दें कि पहले इस एसआईटी में लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार शामिल थे. अब इन दोनों की जगह दो नए आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे जांच को और गति मिल सके. यह कदम चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
अब तक राम मंदिर चोरी मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूछताछ के दौरान नकदी,वाहन,गहने और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है. आरोपी मनीष यादव और टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ की भी हो चुकी है.जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी में भी बदलाव किया गया और नए वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ट्रस्ट ने चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि जांच अभी भी जारी है और आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *