लखनऊ का ये नल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, देखने और सेल्फी लेने पहुंचते हैं लोग

0
लखनऊ का ये नल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, देखने और सेल्फी लेने पहुंचते हैं लोग


Last Updated:

Lucknow news today in hindi: लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगा जादुई नल इस समय लखनऊ के लोगों के दिलों में बैठ गया है.

X

जादुई नल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ का जादुई नल इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम आदि पर इसके खूब रील्स वायरल हो रहे हैं. इस जादुई नल को देखने के लिए लोग दूर दराज से यहां पहुंच रहे हैं. यह जादुई नल लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगा हुआ है. इसे जल जीवन मिशन ने लगवाया है. यह जादुई नल वाकई में बहुत खूबसूरत है. इसमें पानी कहां से आता है यह दिखता नहीं है. इसमें नल का कोई कनेक्शन भी नहीं है फिर भी इससे पानी गिरता हुआ दिखता है. इस नल के नीचे एक घड़ा है जो भरता भी नहीं है.

जादुई नल बना आकर्षण का केंद्र
लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगा जादुई नल इस समय लखनऊ के लोगों के दिलों में बैठ गया है. हर कोई इसे अपने कमरे में कैद कर लेना चाहता है. दिन भर इस जादुई नल को देखने वालों की भीड़ लगी रहती है. यह भीड़ सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक लगातार चलती रहती है. लोग अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच कर जादुई नल देखने का लुफ्त उठा रहे हैं.

सेल्फी लेने की लगी होड़
इस जादुई नल की चर्चा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से हो रही है. इसकी कई सारी रील्स भी है, जो खूब वायरल हो रही है. यही रील्स देखकर लोग यहां पहुंच रहे हैं और इसके साथ फोटो और सेल्फी ले रहे हैं. जादुई नल के दीवाने लोग लाइन लगाकर इसके साथ फोटो खींच रहे हैं. यहीं पर मिले एक शख्स पिंटू बताते हैं कि वह पारा इलाके में रहते हैं जो कि यहां से 10 किलोमीटर दूर है. पिंटू अपने पूरे परिवार के साथ जादुई नल देखने पहुंचे हैं. पिंटू ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस जादुई नल को देखने के लिए उनसे बोल रहा था और आज के दिन वह यहां पहुंचे हैं.

homeuttar-pradesh

लखनऊ का ये नल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, देखने पहुंचते हैं लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *