लखनऊ में बिना HSRP वाली कार-बाइक पर अब सख्ती! कटेगा 5 हजार रुपए का चालान
Last Updated:
Lucknnow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में नए महीने से ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है. इसके मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहरभर में एचएसआरपी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जाएगी. आइए जानते हैं कि क्या है एचएसआरपी.
नया ट्रैफिक नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस नए महीने की पहली तारीख से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है. राजधानी में अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहरभर में एचएसआरपी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जाएगी.
इन वाहनों को किया जाएगा सीज
जानकारी के मुताबिक, जिन वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया जा सकता है. सीज किए गए वाहनों को लखनऊ ट्रैफिक पुलिस डंपिंग जोन में रखेगी. इस अभियान का मकसद वाहन चोरी, फर्जी नंबर प्लेट और सड़क अपराधों पर रोक लगाना बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट से वाहनों की पहचान करना आसान होता है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है.
5000 रुपए का कटेगा चालान
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट लगवा लें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके. पुलिस के अनुसार, पहली बार पकड़े जाने पर वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है, लेकिन दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये तक का चालान काटा जाएगा.
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान राजधानी के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और बाजार क्षेत्रों में चलाया जाएगा. ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने दस्तावेजों के साथ-साथ एचएसआरपी नंबर प्लेट की अनिवार्यता का भी पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.