लाइफ पार्टनर से खटपट, मजबूत होगा पुराना रिश्ता…मेष राशि की लव लाइफ में आज तूफान
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal Today 1 August 2026 : मेष राशि के स्वामी आज आपको साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देंगे. चंद्रमा अष्टम भाव में होने से आकस्मिक घटनाएं, परिवर्तन, गुप्त धन, शोध और आध्यात्म के विषय में आपको अच्छी सोच और समझ मिलेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य आखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज हर निर्णय को सोच-समझकर लें. गुरु की दृष्टि से आपको कठिन परिस्थितियों में सही मार्ग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. पुराने रिश्तों में विश्वास फिर से मजबूत करने का मौका मिलेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal Today 1 August 2026/मिर्जापुर. मेष राशि में आज मंगल, चंद्रमा और गुरु का प्रभाव देखने को मिलेगा. त्रिग्रही योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. रिश्तों में रोमांटिक रहेंगे. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र शतभिषा है. करण वणिज और विष्टि है. पक्ष कृष्ण है. योग शोभन है. आज सूर्योदय 5:42 सुबह पर और सूर्यास्त 7:12 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से लेकर 12:54 तक रहेगा. इस मुहूर्त में शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 9:04 से लेकर 10:45 सुबह तक रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. कमर, पेट और जोड़ों में हल्की परेशानी हो सकती है. अधिक तनाव लेने से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. प्रेम संबंध में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल जाएगा. पुराने रिश्तों में विश्वास फिर से मजबूत करने का मौका मिलेगा. अविवाहित जातकों को जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद का बल मिलेगा. धार्मिक चर्चा या पूजा-पाठ का वातावरण बन सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा.
कैसी होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है. पुराने निवेश से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. बीमा, टैक्स और कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है. उधार लेने और देने से बचें. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में धैर्य और गोपनीयता बनाए रखें. विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन चिंता न करें, आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शोध, चिकित्सा, कानून, बैंकिंग, बीमा, सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.
दान करें उड़द दाल
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 8, भाग्यांक 3, शुभ रंग गहरा लाल और शुभ दिशा दक्षिण होगी. आज भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें. बेलपत्र अर्पित करें. महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. काले तिल, उड़द की दाल या अन्न का दान करें. किसी जरूरतमंद की मदद करें. इससे आपका दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें