वृषभ राशि वालों आज खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, बिजनेस में होगा मुनाफा, जानें कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 July: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप आज व्यवसायिक प्रयोग के लिए नए वाहन की खरीदारी करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस अपने पढ़ाई पर रखने की जरूरत है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 July: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में गोचर कर रहें है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप आज व्यवसायिक प्रयोग के लिए नए वाहन की खरीदारी करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस अपने पढ़ाई पर रखने की जरूरत है.
पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे है आज वो पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे.आज आप व्यवसायिक यात्रा पर जाएंगे तो इससे आपको फायदा होगा. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आप अपने नौकरी में बदलाव के फैसलें को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें. आज आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करें.आज आपको बॉस से फटकार भी लग सकती है.
म्युचुअल फंड में पैसा कर सकते हैं निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो म्युचुअल फंड में पैसा निवेश कर सकते हैं. यह छोटी छोटी बचत भविष्य में आपके लिए सहारा बनेगी. आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चलें आ रहें झगड़े पर ब्रेक भी लगेगी. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने वाणी पर थोड़ा संयम जरूर रखें वरना इसका असर आपके वैवाहिक रिश्तों पर पड़ेगा.
माथे पर लगाएं हल्दी-केसर का तिलक
आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि बाहर किसी जरूरी काम से जा रहें है तो माथे पर हल्दी या केसर का तिलक जरूर लगाएं. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें