वृषभ राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, धन लाभ से लेकर लव लाइफ तक, जानें कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 14 अगस्त का दिन करियर, कारोबार और धन के मामले में अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. हालांकि बिजनेस से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा और नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपने काम पर खास ध्यान देना होगा.
Today Vrishabh Rashifal 14 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में संचरण कर रहें हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको धन की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही सरकारी दफ्तर में आपके रुके हुए काम भी आज पूरे होंगे. आज आप अपने परिवार और दोस्तों को पूरा समय दें. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है.
बिजनेस सम्बंधित फैसलों में रखें सावधानी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज वो अपने व्यवसाय से सम्बंधित फैसलों को सोच समझ कर ही लें. आज आपको धन का लाभ भी होने की संभावना है. जो लोग नौकरी कर रहें आज वो ऑफिस में काम को लेकर थोड़े तनाव में भी रहेंगे. आज बॉस की नजर भी आप पर होगी. इसलिए आज आपको अपना बेहतर प्रदर्शन देना होगा. आज आपमें आत्मविश्वास की थोड़ी कमी नजर आ सकती है.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो सरकारी स्कीम नहीं बल्कि यदि चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको कम अवधि में बेहतर से बेहतर रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर से साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.
दही का करें सेवन
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक घर से बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं. तो दही का सेवन करकर ही निकलें. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें