शुक्र-केतु की युति बनाएगी खास संयोग, इन राशि वालों का पार्टनर के साथ होंगे बेहतर संबंध

0
शुक्र-केतु की युति बनाएगी खास संयोग, इन राशि वालों का पार्टनर के साथ होंगे बेहतर संबंध


Last Updated:

4 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां केतु पहले से हैं. इससे शुक्र-केतु की युति बनेगी, जिसका प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों पर असर होगा. मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह गोचर श

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. ऐसी स्थिति में 4 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सिंह राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, ऐसे में शुक्र और केतु की युति बनेगी. चूंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं.इसलिए इस गोचर के दौरान सूर्य, शुक्र और केतु का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिष के अनुसार यह संयोग प्रेम, रिश्तों, आध्यात्म, करियर और आर्थिक मामलों पर अलग-अलग राशियों के लिए अलग प्रभाव डाल सकता है.

छाया ग्रह माने जाते हैं राहु-केतु

अयोध्या के कथा वाचक सत्येंद्र दास वेदांती के अनुसार राहु और केतु दोनों छाया ग्रह माने जाते हैं, लेकिन केतु हमेशा नकारात्मक परिणाम नहीं देता. यह जिस भाव में स्थित होता है, उसी के अनुसार फल देता है. जब शुक्र और केतु एक साथ आते हैं तो व्यक्ति का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ सकता है.वहीं प्रेम संबंधों में कुछ लोगों को गहराई का अनुभव होगा, जबकि कुछ रिश्तों में दूरी या अलगाव की स्थिति भी बन सकती है.इसलिए इस समय भावनात्मक निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. लेकिन कुछ राशि के जातक ऐसे हैं जिनकी किस्मत बदल सकती है.

इन राशियों लिए शुभ संकेत

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आ सकता है. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. तुला राशि वालों के लिए नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नए अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी.

जीवनसाथी के साथ बेहतर होंगे संबंध

धनु राशि के लिए यह गोचर प्रेम जीवन के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे और साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं. इसके अलावा विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि ज्योतिषीय गोचर का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है.इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण कराना अधिक उपयुक्त माना जाता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *