संभल में सुबह होते ही सायरन! बिजली चोरी पर नो एंट्री! देखें कैसे चल रहा प्रशासन का ऑल आउट एक्शन
संभल में प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. रविवार को मस्जिद और मदरसे को लेकर दिनभर चली कार्रवाई के बाद अब सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है।राय सत्ती थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे से पुलिस और प्रशासन की टीमों ने व्यापक छापेमारी शुरू की. इस अभियान में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं. डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल इलाके में तैनात है. प्रशासन का साफ कहना है कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्रवाई के दायरे में धार्मिक स्थल भी आ सकते हैं और जहां भी अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाएंगे, वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे. इस कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और हालात पर प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है.देखें पूरी रिपोर्ट.