संभल सांसद जियाउर्रहमान हुए हाउस अरेस्ट, जाना था बरेली, पुलिस ने पहले ही…

0
संभल सांसद जियाउर्रहमान हुए हाउस अरेस्ट, जाना था बरेली, पुलिस ने पहले ही…


Live now

Last Updated:

Bareilly Violence Live: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरेली शहर पहुंचेगा, जो लोगों से बात करेगा. इस डेलिगेशन में कुल 14 लोग शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा के नेता…और पढ़ें

bareilly violence

बरेली हिंसा लाइव अपडेटः बरेली शहर में पिछले शुक्रवार यानी कि 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी ने अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया था. सपा के इस डेलिगेशन में कुल 14 नेता थे, जिन्हें शनिवार को बरेली जाने से रोक दिया गया. पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया. इस दौरान मौके पर सपा नेता माता प्रसाद पांडेय, इकरा हसन सहित कई बड़े नेता शामिल थे. बता दें कि सपा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यह डेलिगेशन अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपने वाला था. यहां पढ़ें बरेली हिंसा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

October 4, 2025 09:13 IST

Bareilly Violence Live: सपा सांसद जियाउर्रहमान हुए हाउस अरेस्ट

बरेली हिंसा लाइवः बरेली जा रहे संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया है. जियाउर्रहमान बर्क सपा के उस डेलिगेशन में शामिल ते, जिनको बरेली जाना था. बरेली कूच से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

October 4, 2025 08:58 IST

Bareilly Violence News: बरेली ना जाने पर बौखलाए माता प्रसाद पांडेय

बरेली हिंसा लाइवः बरेली पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि हमें ऐसे रोका जा रहा है जैसे हम हिस्ट्री शीटर हों. सरकार अपनी जाजती और कर्मों को छुपाने की कोशिश कर रही है. इसलिए हमें रोक रहे हैं. नोटिस के बाद भी हम सब अब भी जाने के चक्कर में हैं. देखो आगे क्या होेता है.?

October 4, 2025 08:42 IST

Bareilly Violence Live Update: बरेली जा रहे सपा डेलिगेशन को पुलिस ने रोका

बरेली हिंसा अपडेटः बरेली जाने से 14 सदस्यीय सपा डेलीगेशन को रोका गया. पुलिस प्रशासन ने सपा डेलिगेशन को बरेली में प्रवेश पर पाबंदी की जानकारी दी. सपा ने आज अपने प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजने का किया था ऐलान. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को जाना था बरेली. सांसद इकरा हसन, जियाउर्रहमान, नीरज मौर्य, हरेंद्र मलिक, मोहिबुल्लाह नदवी को जाना था बरेली.

October 4, 2025 08:26 IST

Bareilly Violence Live: अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल बरेली में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा, फिर कमिश्नर और डीआईजी से बातचीत कर पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराएगा. इसके बाद टीम अपनी फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी.

October 4, 2025 08:24 IST

Bareilly Violence: सपा ने लगाए गंभीर आरोप

बरेली हिंसा लाइवः समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी लेटर में आरोप लगाया गया है कि 26 सितंबर को शांतिपूर्ण ज्ञापन देने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज किया गया. सपा ने आरोप लगाया है कि 81 लोग जेल भेजे गए हैं, चार बारात घर सीज किए गए हैं. कई मकान तोड़े गए हैं. दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है. तीन युवकों का हाफ एनकाउंटर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

homeuttar-pradesh

संभल सांसद जियाउर्रहमान हुए हाउस अरेस्ट, जाना था बरेली, पुलिस ने पहले ही…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *