सऊदी जितना घर बैठे कमाने के लिए 1 बीघा खेत काफी, लगा दें टमाटर की ये धांसू किस्म, महीने के 75 हजार पक्के

0
सऊदी जितना घर बैठे कमाने के लिए 1 बीघा खेत काफी, लगा दें टमाटर की ये धांसू किस्म, महीने के 75 हजार पक्के


Last Updated:

Hybrid tomato farming tips : आलू के बाद सबसे ज्यादा खपत वाली सब्जियों में ये टॉप पर है. सभी पसंद करते हैं. कीमत अच्छी मिलती है. सिर्फ इसे उगाने का तरीका सही होना चाहिए, फिर छप्पर फाड़ कमाई से कोई नहीं रोक सकता.  

बाराबंकी. बरसात और रबी सीजन में किसानों के लिए टमाटर की खेती फायदेमंद साबित रही है. बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है. इसमें हाइब्रिड टमाटर खूब पसंद किया जाता है. इसकी खेती में लागत भी कम आती है और एक बार पौधा लगाने के बाद दो से तीन महीने तक लगातार फसल मिलती रहती है. हाइब्रिड टमाटर सामान्य टमाटर की तुलना में अधिक उपज देता है. बाजार में भी इसकी कीमत सामान्य टमाटर से ज्यादा मिलती है. किसान इस खेती से अच्छी आमदनी कर सकते हैं. हाइब्रिड टमाटर की खेती से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि गुणवत्ता भी बेहतर होती है.

कितनी लागत, कितना फायदा

बाराबंकी के कुरौली गांव निवासी किसान मदन चंद्र दूसरी फसलों के साथ सब्जियों की खेती भी करते हैं. इन दिनों उन्होंने करीब एक एकड़ टमाटर लगा रखा है. प्रति बीघे में एक फसल पर एक से डेढ़ लाख रुपए मुनाफा हो रहा है. किसान मदन चंद बताते हैं कि कई साल से सब्जियों की खेती कर रहा हूं. इस समय मेरे पास करीब 1 एकड़ से ज्यादा में हाइब्रिड किस्म का टमाटर लगा हुआ है. लागत एक बीघे में 20 से 25 हजार रुपए आती है और मुनाफा करीब एक फसल पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक हो जाता है. हाइब्रिड टमाटर दूसरी किस्मों के मुकाबले अच्छी पैदावार देता है. इसका साइज भी बड़ा होता है. बरसात और रबी के सीजन में इसकी देखरेख थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है. इसकी खेती हम मल्च विधि से करते हैं. इससे बारिश के पानी से पौधों को नुकसान कम होता है.

ये रहा उगाने का तरीका

किसान मदन बताते हैं कि टमाटर की खेती करने के लिए पहले हम बीजों की नर्सरी करते हैं. 15 से 20 दिनों में जब नर्सरी तैयार हो जाती है तो खेत में गोबर और वर्मी कंपोस्ट डालकर दो से तीन बार गहरी जुताई की जाती है. इसके बाद खेत में बेड बनाकर इस पर हम मल्च बिछा देते हैं. फिर इस पर टमाटर के पौधों की रोपाई कर सिंचाई करनी होती है. जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाता है तब उसे बांस और डोरी के सहारे बांध देते हैं. इससे पौधा सीधा रहता है और फल में मिट्टी और रोग लगने का खतरा कम रहता है. फल तोड़ने में भी आसानी होती है. फसल 2 महीने में तैयार हो जाती है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

सऊदी जितना घर बैठे कमाने के लिए 1 बीघा काफी, लगा दें टमाटर की ये धांसू किस्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *