सपा के प्रदर्शन में पिस्टल निकालकर कॉक करने लगा यह दरोगा?
Last Updated:
Aliagrh Latest News: यूपी के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां सपा के कुछ कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के बाहर जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे, तभी पुलिस से झड़प हो गई और दरोगा ने पिस्टल निकाल ली.
प्रोटेस्ट की तस्वीर (फोटो में AI का यूज किया गया है)
अलीगढ़: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा के कुछ कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के बाहर जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद है. मगर इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इंस्पेक्टर को मजबूरन पिस्टल बाहर निकालनी पड़ गई और उसे कॉक करने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आइए जानते हैं आखिर कौन है यह दरोगा और किस वजह से प्रदर्शन में उन्हें पिस्टल निकालनी पड़ गई.
मामला अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीएम कार्यालय के बाहर का है. जब जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और जंमकर हंगामा काटा. इसी दौरान जब पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो लोग पुलिस के पीछे भागने लगे और धक्का-मुक्की करने लगे. कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की, उनके ऊपर हमला करने का प्रयास किया. माहौल को बिगड़ता देख दरोगा ने पिस्टल बाहर निकाल ली.
हंगामे में पुलिस ने 8 नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने सड़क पर पुतला जलाने का प्रयास किया था. जिससे यातायात बाधित होने और आगजनी की आशंका बनी. पुलिस और पीएसी ने रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी कथित रूप से पुलिस से उलझ गए.
आरोप है कि धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई. मामले में मोहसिन मेवाती, जय कुमार उर्फ़ जेकी ठाकुर, सादाब जैदी समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें