सहारनपुर: 500-200 के नोटों से सजाई कांवड़, पहली बार मिली पुलिस की सुरक्षा
Last Updated:
Saharanpur Kanwar Yatra: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा की अद्भुत और अनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं. सहारनपुर में एक ऐसी ही आकर्षित कर देने वाली कांवड़ देखने को मिली, जिसे 500, 200, 100 और 50 रुपये के असली नोटों से सजाया गया है. एक कांवड़ पर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये और दूसरी कांवड़ पर 51 हजार रुपये लगाए गए हैं. नोटों से लदी इस कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. खास बात यह है कि इस कांवड़ की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो हर थाना क्षेत्र से इसके गुजरने के दौरान साथ-साथ चल रहे हैं.
Saharanpur Kanwar Yatra: सावन का महीना चल रहा है और सावन के महीने में भोले के भक्त हरिद्वार से गंगाजल उठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं. सहारनपुर जनपद की बात करें तो सहारनपुर जनपद जहां से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के लाखों शिव भक्त गंगाजल और कांवड़ को लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं. इस दौरान सहारनपुर में एक ऐसी आकर्षित कर देने वाली कांवड़ देखने को मिली जिसको नोटों से सजाया गया.
जी हां, इस कांवड़ को शिव भक्त के द्वारा 500, 200, 100 और 50 के नोटों से सजाया गया है और लगभग एक कांवड़ पर 2 लाख 70 हजार रुपये जबकि दूसरी कांवड़ पर 51,000 रुपये लगाए गए हैं. नोटों से सजी यह कांवड़ लोगों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रही है और इस अनोखी नोटों की कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है.
कांवड़ की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के जवान
खास बात यह भी है कि जब इस कांवड़ ने यूपी में एंट्री की तो यूपी पुलिस के द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए और जिस-जिस थाना क्षेत्र से यह कांवड़ होकर गुजर रही है, वहां की पुलिस इनके साथ-साथ चल रही है. जी हां, यह एक ऐसी कांवड़ है जिसको पहली बार कोई पुलिस सुरक्षा दे रही है जिससे कि कोई इनको हानि न पहुंच सके.
हर साल बढ़ती है नोटों की संख्या: शिव भक्त मोनू
मोनू ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि वह पिछले कई सालों से नोटों से सजी इस कांवड़ को बनाकर हरिद्वार लेकर जाते हैं और वहां से फिर पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचाते हैं. प्रत्येक वर्ष इस कांवड़ पर नोटों की संख्या बढ़ती है. पहले जब हम कांवड़ बनाकर लेकर गए थे तब एक लाख रुपये के नोटों से सजी थी, उसके बाद डेढ़ लाख, फिर ढाई लाख और अभी यह कांवड़ 2 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि अगले वर्ष यह कांवड़ लगभग 5 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी.
यूपी पुलिस की व्यवस्था की तारीफ, उत्तराखंड पुलिस पर सवाल
भोले बाबा से जो कुछ मांगा उन्होंने हमें हमेशा दिया इसलिए हम भोले बाबा के लिए नोटों से सजाकर इस कांवड़ को लेकर जाते हैं. बस हमारी यही इच्छा है कि हमारा भारत देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे. साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्था बेकार है, जबकि जैसे ही हम यूपी में एंट्री करते हैं तो पुलिस वाले हमारे साथ चल रहे हैं और यूपी में बाबा की व्यवस्था लाजवाब है.
About the Author

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें