सहारा के महल पर लखनऊ नगर निगम का कब्जा, 130 एकड़ में फैला है आलीशान महल

0
सहारा के महल पर लखनऊ नगर निगम का कब्जा, 130 एकड़ में फैला है आलीशान महल


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर के विपुल खंड में करीब 170 एकड़ भूमि पर सहारा शहर का निर्माण प्रस्तावित था. साल 1994 में नगर निगम ने यह जमीन सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को लाइसेंस और लीज डीड के आधार पर दी थी.

सहारा के महल पर नगर निगम का कब्जा.

लखनऊः सहारा इंडिया परिवार का साम्राज्य लगातार सिमटता जा रहा है. लखनऊ के गोमती नगर में 130 एकड़ जमीन पर बने सहारा इंडिया परिवार का शानदार महल पर लखनऊ नगर निगम ने कब्ज़ा कर लिया है. इसके अलावा नगर निगम ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है की यह प्रॉपर्टी नगर निगम की है. यही पर पहले सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय रहा करते थे. अब उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सपना राय रहा करती हैं. आपको बता दें की नगर निगम ने बीते 11 सितंबर को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया था. अब निगम की टीम ने सहारा के शहर की जमीन पर कब्जा लेते हुए यहां अपना बोर्ड लगा दिया. अधिकारियों का कहना है कि यदि सपना रॉय ने खुद मकान खाली नहीं किया तो उसे सील कर दिया जाएगा.

गोमतीनगर के विपुल खंड में करीब 170 एकड़ भूमि पर सहारा शहर का निर्माण प्रस्तावित था. साल 1994 में नगर निगम ने यह जमीन सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को लाइसेंस और लीज डीड के आधार पर दी थी.
शर्त यह थी कि यहां आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी और लगभग 40 एकड़ भूमि पर ग्रीन एरिया बनाया जाएगा, लेकिन कंपनी ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया. ऐसे में नगर निगम ने 1997 में ही लाइसेंस डीड निरस्त कर दी थी और नोटिस जारी कर दिया था. इसके बाद मामला अदालत और कानूनी विवादों में उलझा रहा. इस दौरान सहारा प्रमुख ने उसी भूमि पर अपना आवास बनवाया, जो अब सपना रॉय का निवास है.

कॉलोनी में अभी तक किसी भी आवंटी को मकान-प्लॉट नहीं मिला है. हालांकि सहारा कंपनी के प्रमुख का वहां आवास बना है. उनका परिवार उसी में रहता है. सहारा प्रमुख के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सपना रॉय वहां करीब एक लाख वर्ग फीट में बने आलीशान मकान में रहती हैं, जहां पर उनके कर्मचारी भी रहते हैं.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सहारा के महल पर लखनऊ नगर निगम का कब्जा, 130 एकड़ में फैला है आलीशान महल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *