सांप के काटने पर क्या करें, पढ़ें ये पांच उपाय, पढ़िए सुल्तानपुर में गीता के साथ क्या हुआ?

0
सांप के काटने पर क्या करें, पढ़ें ये पांच उपाय, पढ़िए सुल्तानपुर में गीता के साथ क्या हुआ?


Last Updated:

Saanp Ke Katne Par Kya Karein: बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का निकलना आम बात है. ऐसे में वह कभी भी किसी पर भी हमला कर देते हैं. अभी खेती का वक्त है तो अधिकतर किसान खेतों में ही अधिक समय बताते हैं. ऐसे में खेतों में बने बिल से सांप बाहर निकलर घूमते रहते हैं. क्योंकि उनके बिल में पानी भर जाता है. सांप के काटने पर अधिकतर लोग घाव वाली जगह को बांध देते हैं या झाड़-फूंक करवाने चले जाते हैं. ऐसे में उनकी जान जाने का खतरा और बढ़ जाता है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुल्तानपुर की गीता के साथ क्या हुआ, जिसको जानकर आप सबक ले सकते हैं.

Top Deals Inside

सुल्तानपुर जिले के करौंदी कलां में टब में हाथ डालते ही जहरीले सांप के डंसने से 35 वर्षीय राम लौटन की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा कादीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर कलां में खेत में काम कर रही 20 साल की गीता को सांप ने डंस लिया. गीता की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. ​बारिश और उमस के मौसम में सुल्तानपुर के ग्रामीण इलाकों में सांप के काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं. इन घटनाओं के साथ ही लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.

अगर आप घर से कहीं बाहर हैं या खेत में हैं और अगर आपको सांप काट ले तो तुरंत घबराएं नहीं और न ही घाव पर चीरा लगाएं. डॉक्टर काटे हुए स्थान पर कट या चीरा न लगाएं. इसके अलावा जहर चूसने की कोशिश तो बिल्कुल न करें. मुंह से जहर बाहर खींचने का काम जानलेवा साबित हो सकता है.

जिस जगह पर सांप काटा है, उस जगह को बहुज ज्यादा टाइट टूर्निकेट न बांधें. आपको ऐसा लगता होगा कि बांध देने से खून का बहाव नहीं होगा तो जहर नहीं फैलेगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सांप ने जिस जगह पर काटा है, वहां बर्फ न लगाएं. घाव पर बर्फ या ठंडा पानी न रखें. इससे कोई राहत नहीं मिलेगी. न ही आपकी मौत का खतरा टल सकता है. इसके अलावा ओझा या तांत्रिक के पास जाकर झाड़-फूंक में समय न बर्बाद करें.

सांप काटे तो घबराएं नहीं. क्योंकि घबराने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और जहर शरीर में और तेजी से फैलता है. इसके अलावा जिस अंग पर सांप काटा है, उसे स्थिर रखें. ज्यादा उसे हिलाएं-डुलाएं नहीं.

अगर जिस जगह पर सांप काटा है और वहां आपने किसी भी तरह का आभूषण पहना है तो तुरंत उसे उतार दें. क्योंकि उससे सूजन आ सकती है. इसके अलावा बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचें और तुरंत अपना इलाज करवाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *