मम्मी-पापा की टेंशन में बेटी ने लगाई फांसी, सीतापुर में हादसे में 2 की मौत
यूपी आज का समाचारः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रावतपुर पुलिस ने 5.477 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामा तालाब, मसवानपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा. आरोपियों के पास से कुल 5.477 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है. सफेद बोरी में 4.180 किलो और काले रंग के पिट्ठू बैग में 1.297 किलो गांजा मिला. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजभान सिंह उर्फ शिवा तोमर और पंकज कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ रावतपुर थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
Bulandshahr News: बुलंदशहर में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या की
बुलंदशहर जिले में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या की. गांव नेहरूपुर निवासी बेबी के गांव के ही अजीत से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं. देर रात बेबी अपने प्रेमी अजीत से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी. अजीत पिछले कई वर्षों से शिवलोक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था. किसी बात को लेकर बेबी और अजीत के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद गुस्साए अजीत ने बेबी पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल बेबी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी की घटना.
Kanpur News: कानपुर में व्यापारी के साथ साइबर फ्रॉड
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में व्हाट्सएप पर लिंक खोलते ही खाते से 1लाख 52हज़ार हुए पार. व्यापारी को गूगल से हेल्पलाइन नंबर निकाल कर कॉल करना पड़ा भारी. पीड़ित ने थाने में की शिकायत. बादशाही नाका थाना क्षेत्र का मामला.
Etawah News: इटावा में कैब चालक को चाकू मारने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
इटावा जिले में ग्रेटर नोएडा के कैब चालक को चाकू मार घायल कर लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार. घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद. 9 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा से इटावा आ रहे उबर कैब के चालक को किराया मांगने पर चाकू मार कर घायल कर दिया था. इटावा जिले की जसवंतनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
Ballia News: बलिया में दलित बसपा नेता की पत्नी की हत्या
बलिया जिले में दलित बासपा नेता (पूर्व जिला संयोजक)की पत्नी की निर्मम हत्या. बसपा नेता सीयाराम की पत्नी कंचन देवी की हत्या. क्लीनिक संचालिका थी कंचन देवी. क्लीनिक में ही अज्ञात बदमाश हत्या कर हुए फरार. सिर कुच के निर्मम हत्या. खून से लथपथ शव बरामद. मौके पर पहुंचे SP, ASP, CO व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन. नगरा थाना क्षेत्र के गडवार मोड़ के पास की घटना.
Sonbhadra News: सोनभद्र में खेत की जुताई के दौरान हादसा, 6 साल के मासूम की मौत
सोनभद्र जिले में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर के नीचे गिरा 6 वर्षीय मासूम, कटकर दर्दनाक मौत. झटका लगने से रोटावेटर पर बैठे बच्चों में से सूर्य प्रताप नीचे गिर गया. मौके पर ही तोड़ा दम. हादसे में मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा. बताया गया कि जुताई के समय रोटावेटर पर तीन बच्चे बैठे थे. सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची, विधिक कार्रवाई में जुटी. घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव का मामला.
Auraiya Encounter News: औरेया में इनामी अपराधी का एनकाउंटर
औरैया जिले में 25000 का इनामी अपराधी राजा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार. इनामी अपराधी के पैर में लगी गोली. अपराधी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. गाय हत्या के मामले में चल रहा था फरार. पुलिस गाड़ी में अपराधी ने मारी गोली. इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे. घायल अपराधी के कब्जे से बिना नम्बर की बाइक,अवैध तमंचा,जिंदा और मुर्दा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधी राजा के खिलाफ गाय हत्या,मादक पदार्थ अधिनियम जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. औरैया जिले के अजीतमल इलाके में भीखेपुर के पास हुई है मुठभेड़.
Sitapur News: सीतापुर में सड़क हादसे में दो की मौत
सीतापुर जिले में रेउसा-बहराइच मार्ग पर हुआ सड़क हादसा. अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर. बाइक सवार दो किशोरों की हुई मौत. चालक वाहन सहित निकल भागा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही. थानगांव थाना क्षेत्र का मामला.
Etawah Girl Suicide: इटावा में लड़की ने की खुदकुशी
इटावा जिले में भाभी की आत्महत्या के मामले में भाई और माता-पिता की चिंता में युवती फंदे पर झूली. इटावा न्यायालय में तारीख पर गए माता-पिता की गैरमौजूदगी में 19 साल की युवती दिव्या ने फांसी लगा दी जान. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नवंबर 2025 में दिव्या की भाभी अंजली पत्नी उपेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में दिव्या का भाई उपेंद्र कुमार जेल में बंद है. पिता वीरपाल सिंह और मां विमलेश कुमारी भी जेल गए थे और करीब आठ माह बाद पैरोल पर बाहर आए थे. दोनों इसी मामले में न्यायालय में तारीख पर गए थे.
भाई के जेल में होने और माता-पिता के भी जेल जाने के कारण दिव्या काफी परेशान चल रही थी।
इटावा जिले के सैफई इलाके के केशोपुरबेनी की घटना
Ghaziabad News: गाजियाबाद में दारोगा के खिलाफ एफआईआर
गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाने में तैनात दरोगा के ख़िलाफ़ लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. एक युवती, जो दिल्ली की रहने वाली, उसने शादी का झांसा देकर रेप करने का लगाया आरोप. आरोपी दारोगा अंकुर कटियार को किया निलंबित आरोपों दारोगा हुआ फरार.
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल की हालत देख भड़के सदर विधायक
लखीमपुर खीरी जिले में रात 1:00 बजे बीजेपी से सदर विधायक जिला अस्पताल में पहुंचे. ड्यूटी से नदारद मिले स्टाफ को देखकर कर भड़के सदर विधायक योगेश वर्मा. विधायक ने अस्पताल में अवस्था देख कर्मचारी को सस्पेंड करने की सिफारिश. वीडियो वायरल. जिला सरकारी अस्पताल का मामला.