साली से लड़े जीजा के नैन, बीवी लगने लगी सौतन, फिर बनाया ऐसा प्लान
Last Updated:
UP News: जीजा-साली के अफेयर की कई खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. मजाक-मजाक में साली को आधी घर वाली कहा जाता है, मगर कुछ लोग इसे सच ही मान बैठते हैं. पत्नी को धोखा देकर साली से भी चक्कर चला लेते हैं. अब ऐसा मामला बरेली से सामने आया है.
जीजा साली . (सांकेतिक तस्वीर)
बरेली : जीजा-साली (Jija Sali) का रिश्ता बड़ा ही हंसी मजाक का होता है. कभी-कभी यही मजाक अपराध का रूप ले लेता है. अब उत्तर प्रदेश से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक जीजा का अपनी साली पर ही दिल आ गया. फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वह भूल गया कि यह कोई और नहीं बल्कि उसकी धर्मपत्नी की बहन है. दोनों ने हद तो तब पार कर दी घर से फूर्र हो गए. इधर, ससुर ने दामाद की करतूत की शिकायत पुलिस में दी.
मामाला बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. ससुर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का निकाह भोजीपुरा क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था. शादी के बाद से ही दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था. आए दिन दहेज मांगता था. यहां तक कि बेटी को प्रताड़ित भी करता था. कई बार कार और बाइक के लिए रुपये की मांग भी की गई. मांग पूरी न होने पर बेटी को मारता पीटता था. यहां तक कि एक बार दामाद ने बेटी पर तेल डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की.
उन्होंने आगे कहा कि 29 जून को दामाद अपने एक दोस्त के साथ घर आया था. तभी उसने छोटी बेटी को अपने झांसे में लिया और उसे साथ लेकर चला गया. जब हमें पता चला तो घर पर सामान की जांच की. वह अपने साथ करीब 30 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई. जब दामाद के भाइयों से इस बारे में बात की तो मामला शांत कराने के बजाय उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी. इज्जतनगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर दामाद, उसके भाइयों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें