सावधान! वृषभ राशि वालों पर आज अचानक सकती है बड़ी मुसीबत, बचाव के लिए करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Raahifal 23 August 2025: आज वृषभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.आज आप मानसिक रूप से तनाव में भी रहेंगे.आज अचानक कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप मानसिक रूप से तनाव में भी रहेंगे. आज आपको वाहन से चोट लगने की भी संभावना है. इसलिए आज आप वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनके सामने अचानक कोई अनजान मुसीबत आ सकती है. इसलिए आज आप अपने काम को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें. वहीं जो लोग ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर प्रेशर में रहेंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप किसी शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा पैसा इन्वेस्ट न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है.
वृषभ राशि वालों को अपने लव लाइफ में अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है. आज आप अपने पार्टनर से फिजूल की बहस से बचें वरना आपके रिश्ते में खटास आ सकती है. बात शादीशुदा लोगो की करें तो आज उन्हें अपने लाइफ पार्टनर को पूरा समय देना होगा.
शनि से जुड़ा करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 8 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक काले और नीलें कपड़े न पहनें.इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को गुड़ और काले तिल का दान भी करें.इससे आपके जीवन में आने वाले अनजान मुसीबतों से आपको मुक्ति मिलेगी.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें