मेष राशि वालों की लवलाइफ में आज भूचाल, हो जाएंगे परेशान, रहें सावधान, जानें उपाय

0
मेष राशि वालों की लवलाइफ में आज भूचाल, हो जाएंगे परेशान, रहें सावधान, जानें उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal:आज मेष राशि के जातक को शादीशुदा जीवन में सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि ग्रह नक्षत्र की स्थिति से आज शादीशुदा जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है. वहीं आर्थिक और करियर के क्षेत्र में…और पढ़ें

मेष राशि वालों की लवलाइफ में आज भूचाल, हो जाएंगे परेशान, रहें सावधानआज का मेष राशिफल.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. किसी राशि के जातक पर नकारात्मक तो किसी पर सकारात्मक प्रभाव होता है, तो दूसरी तरफ प्रतिदिन दैनिक ग्रह गोचर भी होता है. जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर रहता है. ऐसी स्थिति में चलिए इस रिपोर्ट पर राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि के बारे में जानते हैं कि कैसा रहेगा आज मेष राशि के जातक का दिन? किसी क्षेत्र में होगी उन्नति? कहां रहना होगा सावधान?

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार आज मेष राशि के जातक को शादीशुदा जीवन में सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ग्रह नक्षत्र की स्थिति से आज शादीशुदा जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. तो वहीं आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.

करियर की बात करें तो करियर में सफलता मिलेगी. करियर में अच्छी शुरुआत और विकास के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में भी सकारात्मक परिणाम रहेंगे. सीनियर का भरपूर साथ मिलेगा. सैलरी में इजाफा मिलेगा. अगर आप करियर को लेकर परेशान हैं तो फिर आपको धन की देवी माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए.

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी रहेगी. अचानक धन की प्राप्ति होगी. रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी. लग्जरी लाइफ मिल सकती है. पैतृक संपत्ति में भी इजाफा होगा. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो फिर इसके लिए प्रत्येक शनिवार को शनि देव की पूजा आराधना करनी चाहिए.

दांपत्य जीवन की बात करें तो दांपत्य जीवन में सावधान रहने की जरूरत है पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकते हैं वाणी पर संयम रखना होगा तो वही लव लाइफ में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे खुलकर बातचीत करेंगे खुशनुमा माहौल रहेगा विवाह की बात भी पक्की होगी आ रही बाधा समाप्त होगी लव लाइफ में मेष राशि के जातक को भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए. आज शुभ रंग लाल रहेगा, शुभ अंक 9 रहेगा.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि वालों की लवलाइफ में आज भूचाल, हो जाएंगे परेशान, रहें सावधान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *