सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों का सैलाब, मंदिरों में पहुंचे जल चढ़ाने

0
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों का सैलाब, मंदिरों में पहुंचे जल चढ़ाने


Last Updated:

Kanwar Yatra 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर तमाम शहरों के शिवमंदिरों में कांवड़ियों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु भी जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं. वहीं इस पर्व को देखते हुए जगह-जगह भारी सुरक्षा की तैनात…और पढ़ें

Zoom

सावन के शिवरात्रि पर शिवमंदिरों में भक्तों का सैलाब.

कांवड़ यात्रा 2026: सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में आज भारी तादाद में शिवभक्त जल लेकर रवाना हो गए हैं. कई जगहों पर रुटों का भी डायवर्जन किया गया है. साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. यहां पढ़ें कांवड़ यात्रा और यूपी न्यूज के पल-पल के अपडेट्स…

Kanwar Yatra 2026 Live: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की खास पूजा

सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की ‘मंगला आरती की गई. बाबा को जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों और आम श्रद्धलाुओं की लंबी कतार लगी हुई है.

Kanwar Yatra News: बारहवफात के जुलूस पर भी पुष्प वर्षा करें सीएम योगी- मोहम्मद शरीफ कुरैशी

मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई पुष्प वर्षा के बाद अब मुस्लिम समाज की तरफ से अनोखी मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से की जा रही है. ऑल इंडिया जमीतुल कुरैशी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने एक वीडियो जारी करके बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. इसी तरीके से आगामी 26 अगस्त को बारहवफात के त्यौहार पर निकलने वाले जुलूसों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है, सबका साथ सबका विकास, इसी नारे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बारहवफात के जुलूसों पर भी पुष्प वर्षा करें, जिससे कि हिंदू और मुस्लिमों के बीच भाईचारा बना रहे.

Kanwar Yatra News Live: आगरा में पूरी रात चली शिव परिक्रमा

सावन के दूसरे सोमवार के खास मौके पर आगरा में पूरी रात चली शिव परिक्रमा. हाथों में घंटी और जुबान पर बम बम भोले बोलते हुए सड़कों पर निकले श्रद्धालु. शिव भक्तों के लिए पुलिस ने किया रूट डायवर्ट. परिक्रमा मार्ग पर जागर जगह भक्तों के लिए लगाए गए भंडारे. आगरा के चार मंदिरों की भक्तों ने की परिक्रमा. सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रही पुलिस. डीसीपी सहित तमाम अधिकारी रातों में सड़कों पर दिए दिखाई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *