सावन के पहले सोमवार पर बम-बम हुए शिवालय, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

0
सावन के पहले सोमवार पर बम-बम हुए शिवालय, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर


Last Updated:

Sawan Somwar Kanwar Yatra: आज सावन महीने का पहला सोमवार है. इस दौरान सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतार शिवालयों पर देखने को मिल रही है. काशी में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन…और पढ़ें

Zoom

सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा.

Sawan Somvar Jal Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं. इस दौरान भारी संख्या में शिवभक्त जल चढ़ाने के लिए आवागमन कर रहे हैं. इन शिवभक्तों के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विशेष व्यवस्था की गई है. कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दोनों राज्यों की सरकार ने बढ़िया तैयारी की है. आज सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में शिवमंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Sawan News Live: कानपुर में शिव मंदिरों पर भारी सुरक्षा तैनात

श्रावण मास के प्रथम सोमवार में शिव भक्तों का कानपुर के मंदिरों में तांता. आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर, भूतेश्वर, खेरेश्वर समेत कई मंदिरों में देर रात से भक्तों की लंबी कतार. पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट. शहर में 5 सेक्टर में DCP के नेतृत्व में 60 से ज्यादा टीम. घाटों पर भी टीम अलर्ट मोड पर. जल पुलिस के जवान मोटर बोट के साथ सभी घाटों पर तैनात.

Kanwar News Live: गोंडा के शिवालयों में भक्तों का तांता

सावन का पहला सोमवार आज. गोंडा के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़. ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिरों में हो रहा जलाभिषेक. पृथ्वीनाथ, दुखहरण नाथ और जोगेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त कर रहे दर्शन पूजन. हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा आकाश. संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी.

Kanwar Yatra News Live: कांवड़ यात्रा के लिए गंगनहर पर योगी सरकार की खास व्यवस्था

सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार बेहतरीन इंतजाम किए हैं. गंगनहर के किनारे पहली बार रात में रास्ते रोशन करने के लिए लाइटें लगाई गई हैं. अब कांवड़ियों को रात में कांवड़ गंगनहर पटरी पर चलने में दिक्कत नहीं होगी. 55 किलोमीटर तक गंग नहर के किनारे लाइट लगाई गई है. साथ ही सुरक्षा के लिए गंगनहर और कांवड़ मार्ग  पर  4 अस्थायी थाने ओर 56 अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं. इन चौकियों पर पुलिस स्वास्थ्य टीम 24 घंटे तैनात रहेगी.

CM Yogi Adityanath News: सावन के पहले सोमवार पर सीएम योगी का ट्वीट

सावन के पहले सोमवार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!

Sawan Somwar Live: काशी विश्वनाथ मंदिर आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

सावन के पहले सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा. कमिश्नर एस राजलिंगम और सीईओ ने बरसाए फूल. भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *