सावन में शिव परिवार की मूर्ति मचा रही धूम! देश से लेकर विदेश तक बंपर डिमांड

0
सावन में शिव परिवार की मूर्ति मचा रही धूम! देश से लेकर विदेश तक बंपर डिमांड


Last Updated:

Moradabad News: सावन में शिवभक्तों के बीच पीतल की शिव परिवार की मूर्ति की भारी डिमांड देखी जा रही है. मुरादाबाद के कारीगर विभिन्न साइज और वैरायटी में मूर्तियां तैयार कर रहे हैं. ये मूर्तियां न सिर्फ देशभर में ब…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सावन में पीतल की शिव परिवार मूर्ति की जबरदस्त डिमांड है.
  • मुरादाबाद में शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी की संयुक्त मूर्ति बन रही हैं.
  • हरिद्वार, बनारस, ब्रजघाट जैसे धार्मिक स्थलों से बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं.
मुरादाबाद: सावन का महीना आते ही शिव भक्ति का रंग चारों ओर फैल जाता है. मंदिरों में जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते हैं और लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लेकर शिवजी से जुड़ी चीजों की खरीदारी में जुट जाते हैं. ऐसे ही एक खास चीज इन दिनों भक्तों की पहली पसंद बनी हुई है, वो है शिव परिवार की पीतल की मूर्ति. इसकी डिमांड सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी आने लगी है.

उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद इन मूर्तियों के निर्माण का केंद्र बन चुकी है. यहां के पीतल कारोबारी मनीष अग्रवाल बताते हैं कि सावन शुरू होते ही शिव परिवार की मूर्तियों के लिए ऑर्डरों की बाढ़ सी आ गई है. यह मूर्तियां पूरी तरह से पीतल से तैयार की जा रही हैं और इसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और शिवजी का वाहन नंदी सभी का एक साथ दर्शन मिलता है.

क्या है मूर्तियां की खूबियां?
मनीष अग्रवाल का कहना है कि मूर्ति की खूबी इसकी डिटेलिंग और धार्मिक ऊर्जा है. इन मूर्तियों को सुपर फाइन और फाइन क्वालिटी में तैयार किया जाता है. खास बात यह है कि यह मूर्तियां कई साइज में उपलब्ध हैं और 50 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की रेंज में मिल रही हैं. यानी हर भक्त अपनी श्रद्धा और बजट के हिसाब से इसे खरीद सकता है.

हर जगह से आ रहे हैं ऑर्डर
सावन के इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालु भी इन मूर्तियों में काफी रुचि दिखा रहे हैं. जिन-जिन स्थानों पर कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है, जैसे हरिद्वार, बनारस, ब्रजघाट, देवघर, वहां से इन मूर्तियों की भारी मांग आ रही है. मनीष बताते हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु इन मूर्तियों को भोलेनाथ के प्रतीक के रूप में घर ले जाते हैं या मंदिरों में स्थापित करते हैं.

विदेशों से भी मिल रहे ऑर्डर
मुरादाबाद की इन मूर्तियों की गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. विदेशों में बसे सनातन धर्म के अनुयायी भी इन मूर्तियों को मंगवा रहे हैं. अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से कई एनआरआई ऑर्डर देकर अपने घर के पूजा स्थान को शिव परिवार की उपस्थिति से पावन बना रहे हैं.

इन मूर्तियों की खासियत यह है कि ग्राहक की पसंद और पूजा की आवश्यकता के अनुसार कस्टम साइज और डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है. ग्राहक सीधे संपर्क कर अपनी जरूरत के मुताबिक मूर्ति बनवा सकते हैं.

धार्मिक आस्था और रोजगार का मेल
जहां एक ओर ये मूर्तियां श्रद्धालुओं की भक्ति को मजबूत कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद के पीतल कारीगरों को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है. सावन के इस महीने में मूर्तियों की डिमांड ने कारीगरों को दिन-रात काम में जुटा दिया है. मनीष अग्रवाल कहते हैं कि यह न सिर्फ भक्ति की बात है, बल्कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत और हुनर का भी सम्मान है.

homeuttar-pradesh

सावन में शिव परिवार की मूर्ति मचा रही धूम! देश से लेकर विदेश तक बंपर डिमांड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *