सिर्फ 35 हजार में घर पर ले आएं ये छोटी सी मशीन, बरसने लगेंगे नोट, बन जाएंगे मालामाल!

0
सिर्फ 35 हजार में घर पर ले आएं ये छोटी सी मशीन, बरसने लगेंगे नोट, बन जाएंगे मालामाल!


Last Updated:

Business Idea: अगर आप बेरोजगार हैं. कम बजट में कुछ बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मात्र 35 हजार में दोना पत्तल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे आप बंपर कमाई होगी.

अतीश त्रिवेदी/लखीमपुर खीरी: आज के युग में हर युवा नौकरी की तलाश में रहता है, परंतु कुछ लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है, जिस कारण उन्हें  बेरोजगार होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप बेरोजगार हैं और आपके पास व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी नहीं है, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है. त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों में दोना-पत्तल की मांग हमेशा रहती है. ऐसे में, इस व्यवसाय को छोटे स्तर पर शुरू कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. दोना पत्तल मशीन से आप प्रतिदिन हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं.

कैसे शुरू करें दोना-पत्तल व्यवसाय

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको दोना-पत्तल बनाने की मशीन की आवश्यकता होगी. इस मशीन की कीमत 30 से 35 हजार रुपए के बीच होती है, जिसे आप अपने घर के एक कमरे छोटे से स्थान पर भी लगा सकते हैं.

सरकार की ओर से भी की जाती है मदद

प्रारंभिक दिनों में इस व्यवसाय के लिए ज्यादा दस्तावेज़ की जरूरत नहीं होती. आपको सबसे पहले उद्योग विभाग में पंजीयन कराना होगा, साथ ही व्यवसायिक मीटर भी लगवाना पड़ेगा. क्योंकि यह मशीन बिजली से चलती है. कच्चा माल आपको बाजारों में आसानी से मिल जाएगा.

विशाल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मिनट में 25 से 30 दोना पत्तल आसानी से तैयार हो जाते हैं. इस मशीन को संचालित करने के लिए केवल 2 लोगों की आवश्यकता होती है. कम लागत और सीमित जगह में इस व्यवसाय को शुरू कर आप भी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. दोना-पत्तल की बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवसाय आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सिर्फ 35 हजार में घर पर ले आएं ये छोटी सी मशीन, बरसने लगेंगे नोट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *