सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Bareilly Latest News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अनिल कुमार ने सीएम योगी को डायल 112 पर कॉल करके 24 घंटे में हत्या करने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपी अनिल को पकड़ा तो वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा. थाना भोजीपुरा इलाके का मामला है.

Zoom

पकड़ा गया आरोपी.

बरेली: यूपी के बरेली में एक सिरफिरे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी देना भारी पड़ गया. सिरफिरे ने 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डायल 112 पर कॉल करके हत्या की धमकी दी थी. फौरन ही डायल 112 टीम ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी. जिस पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा. अपने गुनाह की माफी मांगने लगा. अब दोबारा कभी कॉल करके किसी को धमकी नहीं देगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरा मामला थाना भोजीपुरा इलाके का है. दरअसल थाना भोजीपुरा इलाके के घनघोरा गांव का है. दरअसल घंघोरा गांव का रहने वाला अनिल कुमार दबंग प्रवृत्ति का है अनिल कुमार का बड़ा आपराधिक इतिहास है. आरोप है कि अनिल कुमार ने 31 जुलाई को डायल 112 पर कॉल करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 24 घंटे के भीतर हत्या करने की धमकी दी थी. जैसे ही डायल 112 टीम को इवेंट मिला पुलिस टीम सक्रिय हो गई.

डायल 112 टीम ने इलाकाई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस की तीन टीम धमकी देने वाले की तलाश में जुट गई और आज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से थाना भोजीपुरा के घघोरा गांव के रहने वाले अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अनिल कुमार को गिरफ्तार करके जैसे ही थाने लाई वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा, माफी मांगने लगा, साहब गलती हो गई मुझे माफ कर दो. फिलहाल पुलिस अब गिरफ्तार अनिल के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *