सोना के दाम में 380 रुपये की बढोतरी, चांदी 1000 रुपये महंगी, जानें लेटस्ट रेट
Last Updated:
Gold Silver Price Today in Varanasi: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि सर्राफा बाजार में फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना …और पढ़ें
सोने की कीमतों में उछाल
वेडिंग सीजन के बीच सर्राफा बाजार से लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है.20 मई को फिर सर्राफा बाजार में सोने की चमक बढ़ी रही. यूपी के वाराणसी में मंगलवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमतों में 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. वहीं बात चांदी की करें तो आज उसके भाव में 1000 रुपये प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है. सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
20 मई को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 380 रुपये बढ़कर 95660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले 19 मई को इसका भाव 95280 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज 350 रुपये के तेजी के बाद उसकी कीमत 87700 रुपये हो गई.19 मई को इसका भाव 87350 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
290 रुपये बढ़ा 18 कैरेट सोने का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो मंगलवार को बाजार में उसकी कीमत 290 रुपये बढ़कर 71760 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए.
चांदी के भाव में उछाल
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद उसकी कीमत में बड़ा उछाल आया है.मंगलवार को बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत 1000 रुपये उछलकर 98000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 19 मई को इसका भाव 97000 रुपये प्रति किलो था.
जारी रहेगा उतार चढ़ाव
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि सर्राफा बाजार में फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा.