स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, 4 युवकों पर FIR

0
स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, 4 युवकों पर FIR


Last Updated:

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश एक लखीमपुर जिले में एक उच्च प्राथमिक स्कूल की छत पर लगे तिरनगे झंडे को हटाकर फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने सी वारदात को अं…और पढ़ें

स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, 4 युवकों पर FIRLakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में स्कूल की छत पर फहराया फिलिस्तीन का झंडा
मनोज शर्मा/लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ अराजक तत्वों ने सरकारी स्कूल पर लगे तिरंगा झंडा को उतार कर फिलिस्तीन झंडा फहरा दिया जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया. पुलिस ने इस मामले में तीन मुस्लिम लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मामला लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखाह गांव के उच्य प्राथमिक विद्यालय का है. आरोप है कि  गांव के रहने वाले कुछ अराजक तत्वों ने तिरंगा झंडा उतार कर फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जिसके बाद गांव के रहने वाले संजय त्रिपाठी ने एक लिखित तहरीर दी. जिसमें बताया गया कि गांव के रहने वाले सद्दाम ,बाउरा,अन्ने और  एक अज्ञात लड़के ने स्कूल के छत पर पहुंचकर तिरंगा झंडा उतार कर फेंक दिया और फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया. जब इस घटना का उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो चारों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तीन लोग के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. लेकिन इस घटना के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है. हिंदूवादी संगठनों में भी इसको लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, 4 युवकों पर FIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *