स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हमला, देवरिया के शिवानंद चौरसिया की हुई मौत
Last Updated:
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए इस हमले के साथ ही भारत के लिए यह चिंता की बात है. पिछले तीन से चार दिनों में भारतीय क्रू वाले तीन जहाज हमले की चपेट में आए हैं, जिसमें 3 भारतीयों की मौत हो चुकी है. ताजा हमले में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक यूपी के देवरिया का रहने वाला है.
होर्मुज में जहाज पर हमला, देवरिया के शिवानंद की मौत..
देवरिया : अमेरिका, ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने ना केवल दुनिया की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है, बल्कि जान-माल का भी भारी नुकसान हो रहा है. ओमान के शिनास बंदरगाह के पास से एक कॉमर्शियल जहाज पर हमला हो गया है. दुखद बाई ये है कि इसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई है. इनमें एक शख्स यूपी का रहने वाला है. इस हादसे में मरने वाले शिवानंद चौरसिया देवरिया के रहने वाले हैं. भारतीय दूतावास-प्रशासन की तरफ से इसकी जानकारी शिवानंद के परिजनों को दे दी गई है.
शिवानंद चौरसिया की मौत की जानकाीर मिलने के बाद उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस भी इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. शिवानंद चौरसिया सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली पेकोली गांव के रहने वाले थे.
सूत्रों के मुताबिक एमटी जलवीर (MT Jalveer) नाम का जहाज इस हमले का शिकार हुआ है और यह यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमाट के तट के नजदीक हुई. बताया जा रहा है कि जहाज पर करीब 20 भारतीय नागरिक सवार थे. हालांकि अभी तक ज्यादा आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.
बता दें कि पिछले तीन से चार दिनों में भारतीय क्रू वाले तीन जहाज हमले की चपेट में आए हैं, जिसमें 3 भारतीयों की मौत हो चुकी है. 8 जून को प्रतिबंधित जहाज Marivex पर अमेरिकी बलों ने हमला किया था. जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था. 9 जून को प्रतिबंधित तेल टैंकर MT Settebello पर हमला हुआ था. इस घटना में 3 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया था. अब 11 जून को MT Jalveer पर हमले की खबर सामने आई है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक जहाज़ पर 20 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें