हमीरपुर में बहेगी विकास की गंगा, सीएम योगी देंगे 636 करोड़ रुपये की सौगात

0
हमीरपुर में बहेगी विकास की गंगा, सीएम योगी देंगे 636 करोड़ रुपये की सौगात


Last Updated:

मुख्यमंत्री हमीरपुर को कुल 636 करोड़ 82 लाख रुपये की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 225 करोड़ 8 लाख रुपये की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 411 करोड़ 73 लाख रुपये की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

Zoom

हमीरपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हमीरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री राठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर महोबा पुलिस लाइन हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 12 बजकर 45 मिनट पर राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *