हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर चारों तरफ बिखर गईं लाशें, मच गई चीख-पुकार
Last Updated:
हमीरपुर जिले में बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे. छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में उर्दना के रहने वाले मोहन, तिंदुही के रहने वाले आशीष, डामर के रहने वाले कमलेश और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा.
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी लोग बारात में जा रहे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी.
सड़क हादसे में कितने लोगों की हुई मौत
बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे. छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में उर्दना के रहने वाले मोहन, तिंदुही के रहने वाले आशीष, डामर के रहने वाले कमलेश और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. इसके अलावा तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी. घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पाल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें