‘हम बिलकुल वेलकम नहीं करते हैं’, रुपये ट्रांसफर की बात पर भड़कीं डिंपल यादव

0
‘हम बिलकुल वेलकम नहीं करते हैं’, रुपये ट्रांसफर की बात पर भड़कीं डिंपल यादव


Last Updated:

UP Assembly Elections 2027: चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 50-50 हजार रुपये देने की तैयारी कर रही है. कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं बीजेपी की सरकार रिपीट होने पर 10-10 हजार की तीन किस्त दी जाएगी. ऐसी किसी योजना की बात पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नाराजगी जाहिर की है.

Zoom

यूपी में चुनाव से पहले महिलाओं में रुपये बांटने की बात पर नाराज हुईं डिंपल यादव.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य की महिलाओं को 50-50 हजार रुपये देने की तैयारी कर रही है. सूत्र बताते हैं कि योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही योजना लॉन्च कर सकती है. बताया जा रहा है कि पहली किस्त में महिलाओं को 20 हजार रुपये दिए जा सकते हैं. इसके बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद 10-10 हजार रुपये की तीन किस्त दी जा सकती है. यह खबर मीडिया में आने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नाराजगी जाहिर की है.

संसद की मॉनसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद बाहर निकलीं डिंपल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में नाराजगी जाहिर की. डिंपल यादव ने कहा हम इस फैसले का बिलकुल वेलकम नहीं करते हैं. चुनाव से पहले लोगों के खाते में रुपये ट्रांसफर कर आप उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहे हैं कहीं ना कहीं। हमने बिहार में भी देखा था कि सरकार ने किस तरह से चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. महाराष्ट्र में भी इसी तरह का कार्य हुआ. हम इस बात के लिए तैयार हैं कि सरकार ऐसा कुछ ना कुछ करेगी. समाजवादी पार्टी इसके लिए बिलकुल तैयार है.
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ने 10 साल में केवल भ्रष्टाचार किया है. अपना काम तो किया नहीं है. बीजेपी ने हजारों करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार कर गई. आप देख सकते हैं कि आज किस तरह से सड़कें बनते ही उखड़ रही हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत देख लीजिए. नौकरियों दी नहीं गई हैं. बच्चे सरकरी नौकरी के फेर में बेरोजगार घूम रहे हैं. पीडीए को जो आरक्षण मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी को पूरे 10 साल के काम का हिसाब देना है.

बता दें कि इस तरह की योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश चुनाव में लाया गया था. इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में भी चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में डायरेक्ट रुपये ट्रांसफर कर सरकारें वापसी कर चुकी हैं. हालांकि पश्चिम बंगाल में इसी तरह से रुपये बांटने के बाद भी ममता बनर्जी की सरकार नहीं लौट पाई.

About the Author

authorimg

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *