हरितालिका तीज पर महिला SDM की मानवीय पहल,बाढ़ पीड़ित महिलाओं को बांटे श्रृंगार
Last Updated:
चंदौली जिले में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. खासकर बाढ़ से प्रभावित इलाकों में महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. एसडीएम सदर दिव्या ओझा द्वारा बाढ़ चौकियां म…और पढ़ें
प्रशासन की पहल की सराहना की
एसडीएम सदर दिव्या ओझा द्वारा बाढ़ चौकियां में रह रही बाढ़ पीड़ित महिलाओं को श्रृंगार सामग्री और फल वितरित किए गए. महिलाओं को हरितालिका व्रत की महत्ता बताते हुए उन्हें इस कठिन समय में भी उम्मीद और आस्था के साथ जीने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, खासकर बुजुर्ग, उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की.
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा विभाग की ओर से सीएमओ युगल किशोर राय की निगरानी में मेडिकल किट का वितरण भी किया गया. बाढ़ प्रभावित महिलाओं और बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है. मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाएं और सैनिटेशन किट भी प्रदान की गईं.
मेहंदी कार्यक्रम का कराया आयोजन
वहीं, एसडीएम दिव्या ओझा ने महिलाओं के साथ मेहंदी का कार्यक्रम भी आयोजित कराया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशासन का यह प्रयास न सिर्फ राहत पहुंचाने का था, बल्कि महिलाओं को मानसिक संबल देने और पर्व के माध्यम से सामूहिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करने का भी था.