‘₹20000 दो वरना दुकान सील कर देंगे’, जौनपुर में फर्जी CMO का निकाला जुलूस

0
‘₹20000 दो वरना दुकान सील कर देंगे’, जौनपुर में फर्जी CMO का निकाला जुलूस


Last Updated:

जौनपुर के शाहगंज में ‘स्पेशल 26’ फर्जी मेडिकल अफसर वाली टीम की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. खुद को CMO टीम का सदस्य बताकर ये ठग क्लिनिक सील करने की धमकी देते थे और संचालकों से मोटी रकम ऐंठते थे. शाहगंज पुलिस ने नटौली के एक डिस्पेंसरी संचालक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के वांछित आरोपी रामनिवास गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इस शातिर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Zoom

फर्जी सीएमओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर खुद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की टीम का सदस्य बताकर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरोह प्राइवेट क्लीनिकों और मेडिकल स्टोर संचालकों को डरा-धमका कर अपना शिकार बनाता था.

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिराना था. ये लोग कार से किसी भी मेडिकल स्टोर या डिस्पेंसरी पर धमकते थे. वहां पहुंचकर ये बेहद रौब से खुद को CMO टीम का बड़ा अधिकारी बताते और स्टोर को ‘फर्जी’ करार देते थे. क्लिनिक सील करने और कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर वे संचालकों को बुरी तरह डरा देते थे. जब पीड़ित घबरा जाता, तो वे कार्रवाई से बचाने और मामला रफा-दफा करने के एवज में हजारों रुपये की डिमांड करते थे.

डिस्पेंसरी संचालक की शिकायत पर खुला राज
इस पूरे उगाही के खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब शाहगंज के नटौली इलाके के रहने वाले एक डिस्पेंसरी संचालक लक्ष्मीशंकर यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि इन फर्जी अधिकारियों ने कार्रवाई का खौफ दिखाकर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी. काफी डराने-धमकाने के बाद उन्होंने दबाव बनाकर 3 हजार रुपये वसूल लिए.

आरोपी रामनिवास गौतम गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत मिलते ही शाहगंज पुलिस फौरन हरकत में आई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नटौली इलाके से ही इस गिरोह के मुख्य वांछित आरोपी रामनिवास गौतम, जो कि छतरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ का रहने वाले को धर दबोचा. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने शहर के कई अन्य मेडिकल संचालकों से भी उगाही की है. फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *