अखिलेश यादव ने किया बीजेपी सरकार पर पलटवार, चुनाव आयोग से लेकर गांजा बरामदगी पर भी साधा निशाना
Last Updated:
Lucknow News: अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि पान खाकर प्रेस न करें. उन्होंने लखनऊ स्मार्ट सिटी की स्थिति और गांजे की बरामदगी पर सरकार को घेरा.
Akhilesh Yadavइतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमें सुनने में आया है कि सौरिख से संभल तक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, लेकिन यह तो चला चली की बेला है.
उन्होंने राजधानी लखनऊ की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाले और गटर में गिरने से बच्चों और बुजुर्गों की मौत हो रही है. यह कैसा स्मार्ट सिटी है? सरकार मदद में भी भेदभाव कर रही है.
गांजे की बरामदगी पर सवाल
इसके साथ ही उन्होंने गांजे की बरामदगी को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा जा रहा है. अलग-अलग जिलों में क्विंटल के हिसाब से गांजा पकड़ा गया है. मऊ में 12 क्विंटल गांजा, लखनऊ में गांजा की चटनी वाली चाट, बेकरी में गांजा मिला. सवाल है कि इतना गांजा जा कहां रहा है? आने वाले दिनों में हम इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.