अगले 24 घंटे तक बरसेंगे बदरा, IMD का बड़ा अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. झांसी, प्रयागराज और जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, वाराणसी, बलिया, कानपुर, बिलासपुर और इटावा समेत कई जिलों में बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
| शहर का नाम | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| लखनऊ | 35 | 26 |
| प्रयागराज | 29 | 24 |
| मेरठ | 31 | 23 |
| वाराणसी | 30 | 25 |
| गाजियाबाद | 30 | 25 |
| नोएडा | 31 | 25 |
| मुरादाबाद | 30 | 24 |
| कानपुर | 32 | 23 |
| बरेली | 29 | 23 |
ललितपुर, महोबा, जौनपुर, हरदोई, आजमगढ़, पीलीभीत, देवरिया, बदायूं, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव के लोगों को अभी भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. इन जिलों के लोगों को बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. यहां के लोग बेसब्री से इंदद्रेव से बारिश करने की दुआ कर रहे हैं.
यहां है येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र में मेघगर्जन (गरज के साथ बारिश) और वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल संभावना है. इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. कानपुर, वाराणसी, बलिया, हमीरपुर, इटावा, बिलासपुर, भदोही और मुजफ्फरनगर के लिए भी येलो अलर्ट है. जुलाई महीना बारिश की फुहारों से शुरू हुआ है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, झांसी और मथुरा-वृंदावन में 3 से 7 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, हमीरपुर में भी 7 जुलाई तक के लिए चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें, खासकर जब बिजली कड़के या तेज आंधी आए. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों का ध्यान रखें और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें.