अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मानी अपनी गलती? कहा- चलो मान लो मैंने… बॉलीवुड पर बोले- तुम करो तो रासलीला

0
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मानी अपनी गलती? कहा- चलो मान लो मैंने… बॉलीवुड पर बोले- तुम करो तो रासलीला


Last Updated:

Aniruddhacharya Maharaj News: अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ‘मेरे वीडियो को आधा-अधूरा दिखाया गया, जिससे विवाद पैदा हुआ, पूरी वीडिये देखें, तो मेरी बात स्पष्ट होगी.’

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मानी अपनी गलती? कहा- चलो मान लो मैंने...भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य.
लखनऊः सोशल मीडिया पर फेमस कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है और अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों पर टिप्पणी कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले को लेकर उनका चौतरफा विरोध हो रहा है. वहीं अपने विरोध को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने टिप्पणी की है. एक निजी चैनल से बातचीत में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि अधूरा वीडियो दिखाकर विवाद खड़ा किया गया है.

‘जो चल रहा है, वो 30 सेकेंड का है…’
उन्होंने कहा कि उनकी पूरी बात को संदर्भ के साथ समझने की जरूरत है, न कि उसे तोड़-मरोड़कर पेश करने की. वायरल वीडियो पूरे 6 मिनट का है, जो बाजार में चल रहा है, वह केवल 30 सेकेंड का चल रहा है. अब बताइए 6 मिनट की बात 30 सेकंड में कैसे हो सकती है. गांव में सामान्य भाषा में मुंह मारना ही बोला जाता है, चलो मान लो मेरी भाषा गलत थी. लेकिन प्रेमानंद जी महाराज के शब्द तो सही थे. तो उनका विरोध क्यों हुआ. इसका मतलब है कि विरोध संतों का है ना कि भाषा का.

अनिरुद्धाचार्य ने बॉलीवुड पर उठाया सवाल
अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ‘मेरे वीडियो को आधा-अधूरा दिखाया गया, जिससे विवाद पैदा हुआ, पूरी वीडिये देखें, तो मेरी बात स्पष्ट होगी. मैंने पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए कहा कि चरित्रवान बनें. गांव की भाषा मे जो भी मैंने कहा उसका मतलब चरित्रहीनता से है.’ अनिरुद्धाचार्य ने अपने विवादित बयानों के सवाल पर कहा, ‘बॉलीवुड ने क्या भगवान श्रीकृष्ण का अनादर नहीं किया.’

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मारा बॉलीवुड डायलॉग
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने फिल्मी डायलॉग तुम करो तो रासलीला और मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला बोलकर बॉलीवुड को घेर लिया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के स्टार क्यों पान-मसाला गुटखा का प्रचार करते हैं. सरकार को इन चीजों पर बैन लगाना चाहिए, गुटखे प्रचार के लिए कोई नहीं रोकेगा. लेकिन जो मैंने बोला, उसके लिए बोलेंगे.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मानी अपनी गलती? कहा- चलो मान लो मैंने…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *