अपराजिता ब्लू ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद, इम्युनिटी बढ़ाए, बॉडी करे डिटॉक्स, जाने रेसिपी

0
अपराजिता ब्लू ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद, इम्युनिटी बढ़ाए, बॉडी करे डिटॉक्स, जाने रेसिपी


Last Updated:

अआयुर्वेद में भी अपराजिता के फूलों का उपयोग औषधि रूप में कई अलग-अलग तरीकों से बताया गया है लोकल 18 से बातचीत करते हुए प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ राकेश पांडे बताते हैं कि अपराजिता के सूखे फूलों का औषधीय रूप से उपयोग किया जा सकता है जो कई प्रकार के रोगों में बेहद फायदेमंद हो सकता है कई जगहों पर लोगों द्वारा इस फूल को सुखाकर हर्बल ड्रिंक के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है.

आजमगढ़: आजकल ज्यादातर लोगों के द्वारा ब्लैक टी और ग्रीन टी का का सेवन खूब किया जाता है. स्वास्थ्य के रूप से यह बेहद फायदेमंद भी माना जाता है. इसी तरह आज हम आपको एक ऐसे अलग तरीके के ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके आगे यह सभी चाय फीके पड़ जाएंगे. हम बात कर रहे हैं ब्लू ड्रिंक की, असल में यह ब्लू ड्रिंक कोई महंगी या विशेष रूप से तैयार की गई चाय पत्ती की नहीं है बल्कि यह मात्र अपराजिता के फूलों को सुखाकर बनाई गई है. अपराजिता या नीलकंठ नाम से मशहूर यह फुल ब्लू ड्रिंक के रूप में बेहद फायदेमंद औषधि के रूप में भी उपयोग की जा सकती है.

आयुर्वेद में है औषधि

आयुर्वेद में भी अपराजिता के फूलों का उपयोग औषधि रूप में कई अलग-अलग तरीकों से बताया गया है लोकल 18 से बातचीत करते हुए प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ राकेश पांडे बताते हैं कि अपराजिता के सूखे फूलों का औषधीय रूप से उपयोग किया जा सकता है जो कई प्रकार के रोगों में बेहद फायदेमंद हो सकता है कई जगहों पर लोगों द्वारा इस फूल को सुखाकर हर्बल ड्रिंक के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि यह फूल भारतीय सनातन मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है गहरे नीले रंग का होने के कारण यह भगवान शिव को भी चढ़ाया जाता है इसीलिए इसे नीलकंठ भी कहा जाता है. वहीं इन फूलों को सुखाकर तैयार की जाने वाली हर्बल टी की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत भी काफी अधिक है. जबकि इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबाल कर गैस से नीचे उतार ले अब इस गर्म पानी में अपराजिता के दो सूखे फूल को डालने कुछ ही सेकंड में पानी का रंग पूरी तरह से नीला हो जाएगा अब इसके बाद स्वाद अनुसार इसमें नींबू शहद मिलाया जा सकता है.

सेहत के लिए है काफी फायदेमंद

सबसे खास बात यह है कि इस ब्लू ड्रिंक को सर्दी या गर्मी के मौसम में गर्म चाय या ठंडे मोजितो की तरह भी उपयोग किया जा सकता है. राकेश पांडे बताते हैं कि यह ब्लू ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है इसमें कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. वहीं दूसरी ओर यह बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *