अपर्णा यादव के साथ आई भीड़ पर हुआ बवाल, KGMU ने दी तहरीर

0
अपर्णा यादव के साथ आई भीड़ पर हुआ बवाल, KGMU ने दी तहरीर


Last Updated:

केजीएमयू की कुलपति के दफ्तर में हंगामे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ आरएएस कुशवाहा ने चौक थाने में तहरीर दी है. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ आई उग्र भीड़ के खिलाफ तहरीर दी गई है.

अपर्णा यादव के साथ आई भीड़ के खिलाफ तहरीर.

लखनऊः केजीएमयू की कुलपति के दफ्तर में हंगामे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ आरएएस कुशवाहा ने चौक थाने में तहरीर दी है. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ आई उग्र भीड़ के खिलाफ तहरीर दी गई है. सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महिला शिक्षकों के साथ बदसलूकी करने, छात्रों की परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने और परिसर में डर का माहौल उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है. केजीएमयू प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि अपर्णा यादव के आने से ठीक पहले 150 – 200 लोगों की उग्र भीड़ ने कुलपति डॉक्टर सोनिया नित्यानंद के खिलाफ अभद्र भाषा में नारेबाजी की.

KGMU ने की FIR दर्ज करने की अपील
केजीएमयू ने यह भी कहा कि भीड़ की अराजकता के चलते सुरक्षा गार्ड, कर्मचारी, शिक्षक सहम गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुलपति के चेंबर में घुसकर अभद्र नारेबाजी की गई. नारेबाजी के साथ तोड़फोड़ भी की गई. कुलपति के नाम पर जारी मोबाइल गायब कर दिया गया. मामले में एफआईआर दर्ज कार्यवाही करने की मांग की गई.

केजीएमयू विवाद पर क्या बोलीं अपर्णा यादव
वहीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बातचीत बेहद सकारात्मक रही और यह आश्वासन दिया गया कि निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. हमने इस मामले पर एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है. केजीएमयू से संबंधित अतिरिक्त मामलों की भी पहचान की जाएगी और इन सभी मामलों की एक समेकित संयुक्त रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी.”

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अपर्णा यादव के साथ आई भीड़ पर हुआ बवाल, KGMU ने दी तहरीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *