अब ओवरटाइम करने पर दोगुनी होगी सैलरी, यूपी मजदूरी संहिता नियमावली लागू

0
अब ओवरटाइम करने पर दोगुनी होगी सैलरी, यूपी मजदूरी संहिता नियमावली लागू


Last Updated:

Yogi Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में यूपी मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है. इसके बाद से लाखों कामगारों को ओवरटाइम करने पर दोगुनी सैलरी मिलेगी. साथ ही अब किसी भी पात्र कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन नहीं दिया जा सकेगा.

Zoom

योगी कैबिनेट का मजदूरी को लेकर अहम फैसला.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लाखों कामगारों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. बीते मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी गई है. इसके लागू होने के बाद अब किसी भी पात्र कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन नहीं दिया जा सकेगा. संहिता में प्रावधान दिया गया है कि कुल वेतन का कम से कम 50 प्रतिशत मूल वेतन होगा. इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि ओवरटाइम कराने पर दोगुना भुगतान करना होगा.

महिला-पुरुष सबको मिलेगी समान सैलरी
साथ ही अब नौकरी छोड़ने या सेवा समाप्त होने पर उसका पूरा बकाया दो दिन के भीतर चुकाना होगा. महिला और पुरुष को समान काम के लिए समान वेतन मिलेगा. बता दें कि नई संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में वेतन भुगतान और श्रमिकों के अधिकारों से जुड़े नियम पूरी तरह बदल जाएंगे. वेतन देने से पहले सैलरी स्लिप देना जरूरी होगा और कर्मचारी का निधन होने पर बकाया राशि उसके नामित व्यक्ति या वैधानिक उत्तराधिकारी को दी जाएगी.

प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी. लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह मंजूरी दी गई. प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रयागराज के क्षेत्र और इसके सीमावर्ती जिले चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और हमीरपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के तहत आएंगे. बयान में कहा गया है कि प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन से चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और हमीरपुर का सामंजस्यपूर्ण शहरीकरण और तेज व एकीकृत नियोजित विकास संभव होगा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *