अब डेयरी फार्मिंग से घर बैठे कमाएं डबल मुनाफा, सरकार भी दे रही मदद!
Last Updated:
अमेठी में किसानों को डेयरी फार्म खोलने के लिए 10 लाख का लोन 25% सब्सिडी के साथ मिलेगा. इससे किसान दूध और अन्य उत्पाद बनाकर आय बढ़ा सकते हैं. आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा करें.
अमेठी: केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को उनकी आय बढ़ाने और रोजगार के मौकों के लिए कई योजनाओं का लाभ दे रही हैं. ऐसे में अगर आप अपने खुद के रोजगार की शुरुआत करना चाहते हैं और डेयरी फार्म खोलना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद उपयोगी है. सरकार की इस योजना के तहत डेयरी फार्म खोलने के लिए किसानों को 10 लाख रुपए का लोन 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ दिया जा रहा है. डेयरी फार्म संचालित करके किसान अपनी आय में सुधार कर सकते हैं और लंबे समय तक स्थिर कमाई सुनिश्चित कर सकते हैं.
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों की आय को बढ़ाना है. डेयरी फार्मिंग के जरिए सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि उससे बनने वाले प्रोडक्ट जैसे खोया, पनीर और दही का उत्पादन कर किसान अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश का लाभ दुगना हो जाएगा. वर्तमान समय में कई किसान अमेठी जिले में डेयरी फार्मिंग कर अच्छे मुनाफे में हैं और यह योजना उनके लिए और अधिक अवसर प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: मुनाफे को गारंटी पक्की! 1 रुपए की ये पौध किसानों को बना देगी मालामाल, खास तकनीक से हो रही तैयार

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स आवेदन के समय जमा करने होंगे. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक स्टेटमेंट, व्यवसाय योजना, खतौनी और मोबाइल नंबर शामिल हैं. पशुपालन विभाग की तरफ से यह योजना संचालित की जा रही है और इच्छुक किसान आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं.

किसानों को होगा लाभ
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को अधिकतम लाभ मिलेगा. इसके अलावा, पशुपालन विभाग में अन्य योजनाएं भी संचालित हैं, जिनका लाभ आवेदन कर लिया जा सकता है. समय-समय पर सरकार ऐसे कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करती रहती है ताकि उनकी आय बढ़े.