अयोध्या में बनेगा आस्था पथ, रामभक्तों को मिलेगा सीधा और दिव्य मार्ग

0
अयोध्या में बनेगा आस्था पथ, रामभक्तों को मिलेगा सीधा और दिव्य मार्ग


Last Updated:

डीएम निखिल टीकाराम ने बताया कि जनपद अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तमाम विकास कार्य योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है.इसी कड़ी में अयोध्या में एक और पथ बनाया जा रहा है जो भक्ति पथ को राम ज…और पढ़ें

अयोध्या आने वाले राम भक्त को आसानी से मठ मंदिरों में दर्शन पूजन हो सके. इसको लेकर लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयास करते हैं.अयोध्या में अब राम, भक्ति और जन्मभूमि पथ के बाद आस्था पथ का निर्माण कराया जा रहा है. यह आस्था पथ भक्ति पथ से राम गुलेला होते हुए सीधे श्री राम जन्मभूमि पथ तक जाएगा जो न केवल भौगोलिक रूप से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अयोध्या के हृदय को जोड़ेगा. 0. 225 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 5 करोड रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है. जिसमें श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का पद चिन्ह भी बनाया जाएगा.

रामायण काल के अनुसार श्री राम का जीवन त्याग मर्यादा और लोक कल्याण का प्रतीक रहा है. जिस पथ पर प्रभु श्री राम कभी माता कौशल्या के साथ चले होंगे. वहीं मार्ग आज आस्था पथ के रूप में अयोध्या में विकसित हो रहा है. यह मार्ग अतीत की संस्कृति विरासत और वर्तमान की दृष्टि का अद्वितीय संगम भी है. इतना ही नहीं यह पथ रामायण कालीन गौरव और आधुनिक भारत के निर्माण का एक सेतु भी होगा. जो केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि समस्त भारत वर्ष से आने वाले श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र भी माना जा रहा है.

अयोध्या के हृदय को जोड़ेगा यह मार्ग
डीएम निखिल टीकाराम ने बताया कि जनपद अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तमाम विकास कार्य योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है.इसी कड़ी में अयोध्या में एक और पथ बनाया जा रहा है जो भक्ति पथ को राम जन्मभूमि पथ से जोड़ेगा. जिसकी लंबाई लगभग 225 मीटर है. जिसकी लागत 5 करोड रुपए बताई जा रही है शास्त्री का निर्माण पूरा हो चुका है लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है इस पथ पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा को विकसित किया जाएगा रामायण कालीन दृश्य बनाए जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए यह पथ आकर्षण का केंद्र होगा .

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अयोध्या में बनेगा आस्था पथ, रामभक्तों को मिलेगा सीधा और दिव्य मार्ग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *